Skip to main content

Posts

Showing posts from March 20, 2022

जिंदगी पर बढ़ रहा है खतरा, मुंबई के पर्यावरण पर बुरा असर

जिंदगी पर बढ़ रहा है खतरा, मुंबई के पर्यावरण पर बुरा असर समुद्र का जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबा हुआ दिखेगा शहर: ज्योति मुणोत मुंबई:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का पर्यावरण आनेवाले कुछ सालों में ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। बारिश का पानी हर साल मुंबईवालों के जीवन पर खतरा बनता है, लेकिन ग्लोबल वॉर्मिग की वजह से लगातार बढ़ रही गर्मी भी इस साल और भीषण होगी। गोड़वाड़ इलाके में पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही ज्योति मुणोत के मुताबिक आनेवाले कुछ सालों में जनजीवन पर खतरे के मामले में  मुंबई ज्यादा खतरनाक शहर होगा और पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील भी। श्रीमती मुणोत ने ग्लोबल वॉर्मिग की वजह से कुछ साल बाद मुंबई के पानी में डूबने का खतरा भी जताया है।  मुंबई में औद्योगिक इकाइयां व उत्पादन घटने से इंडस्ट्रियल व केमिकल प्रदूषण पहले के कम होने की जानकारी देते हुए पर्यावरणसेवी श्रीमती मुणोत ने कहा कि मुंबई में बेहद गंदगी की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी पर खतरा पहले से ज्यादा बढ़ा है।  कचरा, गंदगी, सीवरेज, प्रदूषित पानी के कारण खानपान के पौष्टिक तत्वों पर पर्यावरण का खतरा बढ़ता ज