Skip to main content

Posts

Showing posts from December 11, 2016

अज्ञात कारणों में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

पाली। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। समय रहते दो दमकल की सहायता से आग पर काबू पा लेने से बड़ी घटना होने से टल गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित भैरवा टैक्सटाइल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी की घटना के बाद फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री में लगी कपड़ा प्रोसेस की मशीन में धुआं उठने के बाद मजदूरों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें अधिक फैलता देख दमकल को सूचित किया। जिस पर दो दमकलों ने मौके पर पहंुच आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस आगजनी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बंद फैक्ट्री में कैसे उठा धुआं? एक तरफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि पिछले तीन माह से आदेश के बाद शहर की सभी औद्योगिक इकाइयों में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उनकी टीम भी समय-समय पर माॅनिटरिंग करने के साथ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन शुक्रवार को हुई इस आगजनी की घटना से मालूम चलता है कि शहर की आधे से अधिक इकाइयां पूर्व की भांति संचालित हो रही हैं। एनजीटी के