Skip to main content

जिंदगी पर बढ़ रहा है खतरा, मुंबई के पर्यावरण पर बुरा असर

जिंदगी पर बढ़ रहा है खतरा, मुंबई के पर्यावरण पर बुरा असर
समुद्र का जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबा हुआ दिखेगा शहर: ज्योति मुणोत
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का पर्यावरण आनेवाले कुछ सालों में ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। बारिश का पानी हर साल मुंबईवालों के जीवन पर खतरा बनता है, लेकिन ग्लोबल वॉर्मिग की वजह से लगातार बढ़ रही गर्मी भी इस साल और भीषण होगी। गोड़वाड़ इलाके में पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही ज्योति मुणोत के मुताबिक आनेवाले कुछ सालों में जनजीवन पर खतरे के मामले में  मुंबई ज्यादा खतरनाक शहर होगा और पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील भी। श्रीमती मुणोत ने ग्लोबल वॉर्मिग की वजह से कुछ साल बाद मुंबई के पानी में डूबने का खतरा भी जताया है। 

मुंबई में औद्योगिक इकाइयां व उत्पादन घटने से इंडस्ट्रियल व केमिकल प्रदूषण पहले के कम होने की जानकारी देते हुए पर्यावरणसेवी श्रीमती मुणोत ने कहा कि मुंबई में बेहद गंदगी की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी पर खतरा पहले से ज्यादा बढ़ा है।  कचरा, गंदगी, सीवरेज, प्रदूषित पानी के कारण खानपान के पौष्टिक तत्वों पर पर्यावरण का खतरा बढ़ता जा रहा है। झोपड़पट्टियों में पीने के पानी पर ज्यादा खतरा है क्योंकि वहां पर लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है उससे भी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में लगातार कम होती जा रही हरियाली के खतरा बताते हुए ज्योति मुणोत कहती है कि आबादी बढ़ने से कंक्रीट के जंगल का घनत्व लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पैदा होती सीवरेज की गंदगी जनजीवन पर खतरा बनती जा रही है, इसी कारण बीमारियां ज्यादा बढ़ रही है। हालांकि मुंबई महानगरपालिका के बजट में पहली बार पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की पहल के लिए पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का उन्होंने आभार जताया है, लेकिन उनका मानना है कि इस बजट का सही उपयोग शायद ही होगा,क्योंकि प्रशासनिक अधिकारी इस विषय पर बहुत गंभीर कभी नहीं दिखे। 

मुंबई महानगरीय परिक्षेत्र की  लगभग 2 करोड़ जनता के लिए समुद्र के पानी को लगातार प्रदूषित होने से बहुत बड़ा खतरा बताते हुए ज्योति मुणोत कहती हैं कि लगभग 20 साल पहले समुद्र करीब 30 किलोमीटर दूरी तक ही प्रदूषित था, जो अब बढ़कर 50 किलोमीटर से भी आगे तक प्रदूषित हो गया है। श्रीमती मुणोत मुंबई शहर के आसपास की समुद्री खाडियों की बदबू को भी जीवन पर मंडराते खतरे के रूप में बताती है। उनका कहना है कि इसका असर सीधा सांसों पर होता है, जिससे सामान्य लोगों के फेफड़ों पर विपरीत असर हो रहा है। 

ग्लोबल वॉर्मिग पर मुंबई के बारे में कई अंतर्राष्ट्रीय अध्ययनों का सार बताते हुए वे कहती है कि ग्लोबल वॉर्मिग की वजह से आशंका है कि सन 2100 से कुछ पहले तक बढ़ते समुद्री जल स्तर के लगभग 3 फीट तक बढ़ जाने से मुंबई पानी में डूबा हुआ हो सकता है। जलवायु परिवर्तन पर इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) की 2019 की रिपोर्ट के हवाले से श्रीमती मुणोत ने बताया कि वर्तमान सदी के अंत से कुछ पहले समुद्र का जलस्तर एक मीटर तक बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि मुंबई महानगर  पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने भी हाल ही में चेतावनी दी थी कि अगर कुछ भी नहीं बदला, और बड़े उपाय नहीं किए गए, तो मुंबई महानगरीय क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा 2050 तक जलस्तर से नीचे होगा।

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी की कन्दरा में

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

आपकी हथेली में हैं ऐसे निशान तो आप भी बनेंगे करोड़पति

समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है क‌ि व्यक्त‌ि की हथेली में मौजूद कुछ रेखाओं को देखकर उनकी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि को जाना जा सकता है। कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं ज‌िन्हें देखकर यह साफ कहा जा सकता है क‌ि व्यक्त‌ि करोड़पत‌ि होगा। अमीर लोगों को देखकर अगर आपके मन में टीस उठती है कि काश आप भी अमीर होते। आपके पास भी बड़ा सा बंगला, गाड़ी होती तो निराशा और ख्यालों के भंवर से निकलिए। देखिए अपनी हथेली और जानिए कि आपकी किस्मत में करोड़पति बनना लिखा है या नही? यहां हम आपको हथेली में मौजूद कुछ ऐसे चिन्हों के बारे में बता रहे हैं, जो लखपति और करोड़पति लोगों की हथेली में पाए जाते हैं। Ø हथेली भारी हो और उंगल‌ियों का आधार भी बराबर है साथ ही भाग्य रेखा एक से अध‌िक हो तो यह संकेत है क‌ि आपका भाग्‍य कई ओर से लाभ द‌िलाएगा। ऐसे व्यक्त‌ि को अचानक धन लाभ म‌िलता है और करोड़पत‌ि बन जाता है। Ø हथेली में अनामिका उंगली के ठीक ऊपर सूर्य पर्वत स्थित होता है। यहां तक आने वाली रेखा सूर्य रेखा कहलाती है जिनकी हथेली में इस रेखा के ऊपर स्टार यानी सितारे का चिन्ह होता है, वह धनवान होने के साथ ही सम्मानित और मशहूर होते हैं। Ø मध्