Skip to main content

Posts

दक्षिण कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी, एक आतंकवादी को किया ढ़ेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मकान में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के हसनपुरा बिजबेहरा गांव में सुबह होते ही आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान फिर से शुरु हो गया। सूत्रों ने बताया कि गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से बुधवार रात सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल तलाशी के लिए गांव की घेराबंदी कर रहे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाई। बाद में अंधेरे के कारण अभियान रोकना पड़ा। आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए गांव से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिये गये। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात भर लगातार गोलियों की आवाज सुनी गई। सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने फिर तलाशी अभियान शुरु कर दिया। जब सुरक्षाबल एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरु कर दी। सूत्रों ने बताया कि मुठभ...

बिना शस्त्र व मैदान के तैयारी करते यहां के योद्धा

पाली . जिले के राजकीय विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के पास खेल में प्रतिभा निखारने के साधन के साथ भूमि (मैदान) नहीं है। इसी कारण यहां परम्परागत खेल कबड्डी व खो-खो में तो प्रतिभा झलकती है, लेकिन क्रिकेट, एथलेटिक्स, टेनिस व तैराकी जैसे खेलों में खिलाड़ी ही नाम के हैं। जिले के 458 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से 55 तथा प्राथमिक/उच्च प्राथमिक 1287 विद्यालयों में से 800 में खेल मैदान ही नहीं है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक 290 विद्यालयों में खेल मैदान अविकसित है। गांवों के विद्यालयों में तो विद्यार्थियों को खेतों में ही खेल का अभ्यास करवा दिया जाता है, लेकिन शहरों में तो यह भी नहीं हो पाता है।

*विहार व प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

लोकसंतश्री गच्छाधिपती श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्र्वर जी म सा जावरा मे भव्य दिक्षा,परिषद शपथ विधी कार्यक्रम,प्रतिष्ठा , जन्मोत्सव व श्री गुरु राजेन्द्रसूरी जयंतसेन विहार धाम के उद्घाटन कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान कर *आज सुबह जावरा से विहार कर बडावदा नगर मे* 12 वर्षो बाद भव्य प्रवेश श्रीसंघ मे अपार उत्साह व गच्छाधिपती श्री के हाथो होगी अभिधान राजेन्द्र कोष की स्थापना है। गुरुदेव श्री, मुनिमण्डल व साध्वीमंडल बडावदा से 29 नवम्बर को विहार कर बर्डिया गोयल नगरे पधारेगे जहॉ पर 29 नवम्बर से 2 दिसम्बर प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु निश्रा प्रदान करेगे। *बर्डियागोयल गॉव मे 1दिसम्बर को प्रतिष्ठा होगी।* आचार्य श्री बर्डियागोयल गॉव से 2 दिसम्बर को सुबह विहार कर 3 दिसम्बर को पिपलौदा नगर मे भव्य प्रवेश व 5 दिसम्बर को प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेगे।ब्रजेश बोहरा नागदा 

*विहार व प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

लोकसंतश्री गच्छाधिपती श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्र्वर जी म सा जावरा मे भव्य दिक्षा,परिषद शपथ विधी कार्यक्रम,प्रतिष्ठा , जन्मोत्सव व श्री गुरु राजेन्द्रसूरी जयंतसेन विहार धाम के उद्घाटन कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान कर *आज सुबह जावरा से विहार कर बडावदा नगर मे* 12 वर्षो बाद भव्य प्रवेश श्रीसंघ मे अपार उत्साह व गच्छाधिपती श्री के हाथो होगी अभिधान राजेन्द्र कोष की स्थापना है। गुरुदेव श्री, मुनिमण्डल व साध्वीमंडल बडावदा से 29 नवम्बर कोविहार कर बर्डिया गोयल नगरे पधारेगे जहॉ पर 29 नवम्बर से 2 दिसम्बर प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु निश्रा प्रदान करेगे। *बर्डियागोयल गॉव मे 1दिसम्बर को प्रतिष्ठा होगी।* आचार्य श्री बर्डियागोयल गॉव से 2 दिसम्बर को सुबह विहार कर 3 दिसम्बर को पिपलौदा नगर मे भव्य प्रवेश व 5 दिसम्बर को प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेगे।ब्रजेश बोहरा नागदा

जैन मुनी तरुण सागरजी ने कहा भारत सोने की चिड़िया था और हमेशा रहेगा

चंडीगढ़/गोडवाड ज्योती: अपने कड़वे वचनों के लिए मशहूर जैन मुनि तरुण सागरजी महाराज ने एक बार फिर कहा कि पकिस्तान हमारे देश के लिए बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है| उसका एक ही एजंडा है कि भारत को परेशान करते रहो| जैन मुनी ने पाकिस्तान की तुलना कुत्ते की दुम से भी की, जो 12 साल नलकी में रखने के बाद भी सीधी नही होती है| जैन मुनि ने कहा कि जब तक उसको उसकी भाषा में जवाब नही मिल जाता है, वे अपनी हरकतों से बाज आने वाला नही है| उन्होंने कहा कि हालांकि भारतीय सेनाएं सीमाओं पर उनको माकूल जवाब दे रही हैं लेकिन जब हम उसे उसकी भाषा में समझायेंगे, तभी वो समझेगा| पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ सकता| जैन संत ने काले धन पर प्रहार करते हुए कहा कि काला धन काले कर्मों के समान है, जो किसी न किसी रूप में इंसान को परेशान करके रखता है| यदि चैन से रहना है तो जितनी जल्दी हो सके इससे पीछा छुड़ा लो| जमाखोरी से कुछ नही होने वाला, भारत आज भी सोने की चिड़िया है और रहेगा| काले धन पर 500 और हज़ार के नोट बंद करने को जैन संत ने सही बताते कहा कि इससे जहाँ आतंकवादियों की कमर टूटी है, उसी तरह माफिया भी परेशान है| आम आदमी...

कुक्षी निवासी मुमुक्षु सविता जैन दीक्षा अंगीकार कर बनी साध्वीश्री जीतयशाश्रीजी म.सा.

उज्जैन/गोडवाड ज्योती: कुक्षी निवासी मुमुक्षु सविता जैन ने हजारों श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में सांसारिक जीवन का त्यागकर लोकसंत प.पु. श्रीमद विजय जयंतसेन सुरिश्वरजी म.सा. आदि ठाणा के पावन सानिध्य में संयम पथ अंगीकार किया। राष्ट्रसंत श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी ने जैसे ही मुमुक्षु सविता को दीक्षा मंत्र के साथ ओघा (चरवला) प्रदान किया तो वे अंतरमन से झूम उठी और सांसारिक चोला छोड़ने के पहले खूब नृत्य किया। फिर केशलोचन के बाद साध्वी वेश धारण किया। राष्ट्रसंत ने 43 वर्षीय मुमुक्षु सविताजी को नूतन नामकरण कर साध्वीश्री जीतयशाश्रीजी म.सा. नाम प्रदान किया| श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्रीसंघ व राज राजेंद्र वाटिका पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा खाचरौद नाका स्थित राज राजेंद्र वाटिका तीर्थ परिसर के प्रांगण में सात दिवसीय दीक्षा-प्रतिष्ठा-जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें इस महामहोत्सव के चौथे दिवस मुमुक्षु सविता जैन का दीक्षा समारोह हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में राष्ट्रसंत चातुर्मास के लिए कुक्षी आए थे। इनके उपदेशों से प्रेरित होकर कुक्षी निवासी सविता जैन को दीक्षा के भाव ज...

शिखरबंधी नूतन जिनालय एवं गुरुप्रेम के प्रथम गुरुमंदिर का खात मुहूर्त संपन्न

मुंबई/गोडवाड ज्योती: प.पु. तपागच्छाधिपतिश्री के आजीवन चरणोपासक प.पु. आचार्यश्री विजय कुलचन्द्र सूरीश्वरजी (K.C.) म.सा. की पावन निश्रा में 24/11/16 के शुभ दिवस मुंबई के मलाड में शिखरबंधी नूतन जिनालय एवं गुरुप्रेम के प्रथम गुरुमंदिर का खात मुहूर्त अति भव्यातिभव्य रूप से संपन्न हुआ| इस खात मुहूर्त निमित्त सामुहिक मंत्र-जाप अनुष्ठान का आयोजन भी किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में गुरुभक्तों ने सम्मिलित होकर अपने प्रेम व समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया|