Skip to main content

Posts

कश्मीर: आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर किया हमला, दो जवान घायल

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर हमला किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। बीएसएफ एक एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9.50 बजे आतंकवादियों ने जिले के लांगेट इलाके से गुजर रही बस पर गोलीबारी की, जो कुपवाड़ा-श्रीनगर बीएसएफ काफिले का हिस्सा था। अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह को बायीं जांघ में गोली लगी, जबकि दूसरे जवान को मामूली चोट लगी, जिसके नाम की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि सिंह और दूसरे जवान बस में बैठे थे, जब अतंकवादियों ने काफिले पर हमला किया। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए 32 आरआर बटेरगम के एमआई रूम ले जाया गया। वे खतरे से बाहर हैं।

*ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम सम्पन्न*

*ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम सम्पन्न* लोकसंत श्री गच्छाधिपती श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्र्वर म सा जी के आशीर्वाद से व नागदा मे प पू श्री मनोहरकिर्ती श्री जी म सा की सुशिष्या साध्वी श्री दर्शन प्रभा श्री जी म सा ,साध्वीश्री ज्ञान प्रभा श्री जी म सा व साध्वीश्री चरित्र प्रभा श्री जी म सा आदि ठाणा महिदपुर से विहार कर सुबह शांतीनाथ जिनालय जैन कालोनी नागदा मे पधार कर ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान कर विधी विधान द्वारा आज 26 नवम्बर शनिवार सुबह 8.30 बजे श्रीसंघ नागदा की उपस्थिती मे सहआन्नद ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम सम्पन्न कराई। हेमन्त काकंरिया द्वारा धार्मिक विधी से अष्ठप्कारी पूजा की। ध्वजारोहण के लाभार्थी श्री जे के संघवी जी व संघवी परिवार थाणा की आज्ञा से ब्रजेश बोहरा नागदा ने ध्वजारोहण का लाभ लिया ।श्री शान्तीनाथ भगवान व मंगल दीपक की आरती का लाभ दाखाबाई शान्तीलाल सकलेचा परिवार,श्रीगोतमस्वामी भगवान की आरती का लाभ अभय चौपडा व श्रीगुरुदेव श्री की आरती का लाभ शान्तीलाल चोरडिया ने लिया ।इस कार्यक्रम मे श्री राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मन्दिर ट्रस्टीगण दिनेश चोरडिया ,निलेश पगारिया, सुरे...

अब बैंक नहीं बदलेंगे पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट, ये हैं बड़े ऐलान

नोटबंदी को लेकर सरकार ने कुछ अहम बदलाब किए हैं। अब कल बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट नहीं बदले जाएंगे जबकि अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर अब 15 दिसबंर तक केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे। 1000 के नोट केवल बैंकों में जमा कराए जा सकेंगे, यह अब कहीं भी नहीं चल सकेंगे। ये हैं वित्त मंत्रालय के 12 बड़े ऐलान: 1. जरूरी सेवाओं में अब केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे, यानी अब 1000 के नोट जरूरी सेवाओं में मिली छूट की जगह भी इस्तेमाल नहीं होगा. 2. 1000 के नोट अब केवल बैंक खाते में जमा होंगे. 3. बैंकों में अब शुक्रवार से पुराने 500 और हजार के नोट नहीं बदले जाएंगे. 4. अब लोग बैंकों में पुराने नोट केवल खाते में जमा कर पाएंगे. 5. अस्पताल, पेट्रोल पंप, मेट्रो और सरकारी ट्रांसपोर्ट में अब 15 दिसंबर तक केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे. 6. सरकारी स्कूलों में एक छात्र के फीस के तौर पर 2000 रुपये तक का भुगतान 500 के पुराने नोटों से किया जा सकेगा. 7. सेंट्रल और राज्य सरकार के कॉलेजों में भी फीस के तौर पर पुराने 500 के नोट 15 दिसंबर तक लिए जाएंगे. 8. प्री-पेड मोबाइल के...

जावरा नगर मे दिक्षा व परिषद् शपथ विधी कार्यक्रम.

*दीक्षा महोत्सव आज * . लोकसंत गच्छाधिपति दिक्षाादानेश्वरी, श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब जी "मधुकर" की निश्रा मे जावरा नगर मे दीक्षा महोत्सव जिसमे परिषद् परिवार की शान वेराग्य की ओर अग्रसर. *अ.भा.महिला परिषद् की शिक्षा मंत्री कुक्षी निवासी मुमुक्षु सुश्री सविता बहन* (माताजीनिर्मलाजी व पिताजी स्व.सुगंधीलालजी) की दिक्षा 23 नवम्बर सुबह है 🙏🏾अभा श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक , महिला ,बालिका, तरुण परिषद् परिवार विशेष निवेदन करता है।श्रीसंघ जावरा की आज्ञा से। ✍🏽ब्रजेश बोहरा नागदा

*एक ऐसा बैंक मैनेजर मेनेजर जो देर शाम तक करता है कार्य फिर भी उसने ऐसा कहा पढ़ोगे तो गर्व करोगे*

*पाली* स्टेट बैंक ऑफ़ बीकानेर एंड जयपुर की एक शाखा जो पाली जिले में ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के विधान सभा के महत्वपूण और बड़े भू भाग वाले आदिवासी इलाके के एक मात्र बड़े बैंक में सुमार है। इस बैंक में नोट बन्दी के बाद से मैले सा माहोल देखने को मिलता है। इस बैंक में पेंसनरो व्यापारियो ग्रामीणों की रोजाना भीड़ भाड़ तो रहती ही है परन्तु नोट बन्दी के बाद तो पुलिस कर्मियो को भी व्यवस्था सँभालने में पसीने छुटते है। बैंक का Atm खराब होने के साथ स्टाफ की कमी भी रहती है बैंक में उसके उपरांत किसी और कर्मचारी को जरुरी काम आ जाता है तो उसको भी छुट्टी पर भेजना पड़ता है। इन सबके बावजूद यहाँ नियुक्त शाखा पबन्धक महेश आसेरी के कार्य की लोग खुल कर प्रसंसा कर रहे है। नाना की समाज सेवक बाली पूर्व उप प्रधान *रीना अग्रवाल* ने पाली सिरोही ऑनलाइन को बताया की नाना में ATMकी खराबी और स्टाफ की कमी के बावजूद SBBJ के साखा प्रबन्धक श्री आसेरी ने स्टाफ और ग्रामीणों के बेहतर तालमेल से बैंक में लेन देंन व्यवस्था को सुचारू बनाये रखा। जिसकी बदौलत बैंक में लगने वाली भीड़ मे कमी आई है। शाखा प्रबन्धक श्री आसे...

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के साथ ही कई अहम वादों से पलटे ट्रंप

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के सुर भी बदलते नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने हिलेरी को जेल भेजने सहित कई अहम मुद्दों पर यू-टर्न लेने के संकेत दिए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजने का वादा किया था। साथ ही जलवायु परिवर्तन व ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाया था। ट्रंप ने कहा था कि ग्लोबल वॉर्मिंग महज अमेरिका के उत्पादन क्षेत्र पर प्रभाव डालकर उसे बाजार से बाहर करने की साजिश है। लेकिन, मंगलवार को ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान इन वादों से यू-टर्न लेने के संकेत दिए है। हिलरी पर अभियोग चलाने की बात से इस तरह पीछे हटना काफी अहम माना जा रहा है। यह वादा उनके पूरे चुनावी अभियान के सबसे बड़े मुद्दों में से एक था। क्लिंटन जब सेक्रेटरी ऑफ स्टेट थीं, उस दौरान निजी ईमेल सर्वर इस्तेमाल करने के इस मामले ने अमेरिकी चुनाव के दौरान काफी तूल पकड़ा। हिलरी खुद भी मानती हैं कि उनके चुनाव हारने के पीछे सबसे बड़ी भूमिका इसी मुद्दे ने निभाई। राष्ट्रपति बनने के बाद अपने कारोबार से दूरी बनाने में अपरंपरागत रवैया अपनाने की बा...

सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- बैंकों में आया खूब पैसा, सस्ते होंगे लोन

500 और 1000 के नोट बंद करने की अपनी योजना को सफल बताते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि इसका असर अब दिखने लगा है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा कि बैंकों के बाहर लोगों की लाइन अब पहले के मुकाबले काफी कम हो रही है। सरकार ने कहा कि पुराने नोट जमा कराने के इस सुधार का काफी फायदा होगा। सरकार ने कहा, 'इसका असली फायदा यह है कि बैंकों के पास और भी अधिक पैसा होगा और लोन के लिए ब्याज दरें कम होंगी।' अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि अब तक 88 बिलियन अमेरिकी डॉलर मू्ल्य के पुराने नोट जमा हो चुके हैं। नोटबंदी के मामले पर पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जिस तरह अचानक से पुराने नोट बंद करने की घोषणा की गई और कैश की कमी के कारण हड़बड़ी मची उससे दंगे भी हो सकते हैं। गौरतलब है कि 500 और 1000 के नोटों की हिस्सेदारी 86 फीसदी थी।