Skip to main content

Posts

जापान में पीएम मोदी बोले- गंगाजी में कोई एक रुपया भी नहीं डालता था अब 500-1000 के नोट बह रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के फैसले को एक बहुत बड़ा स्वच्छता अभियान बताते हुए शनिवार को कहा कि यह योजना किसी को तकलीफ देने के लिए नहीं है और उनकी टीम के लोगों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उपाय कर रही है। जापान की यात्रा के अंतिम चरण में मोदी ने देश के दक्षिणी हिस्से में ओसाका के समीप कोबे में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आठ नवंबर की रात को पांच सौ रुपए एवं 1000 रुपये के नोट बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना को गुप्त रखना बहुत महत्वपूर्ण था, इसे किसी को बताया नहीं जा सकता था। भारत के लोगों को सलाम करता हूं उन्होंने कहा कि मैं भारत के लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने इस कदम की सराहना की है और तमाम कठिनाइयों के बावजूद हमारा समर्थन किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बहुत बड़ा स्वच्छता अभियान है, यह किसी को तकलीफ देने के लिए नहीं है। 30 दिसंबर तक किसी को कोई समस्या नहीं होगी। जो कुछ भी आपका धन है, वह आपको मिलेगा। मैं कठिनाइयों पर ध्यान दे रहा हूं, हमारी टीम रास्ते खोज रही है। लेकिन स्वाभाविक रूप से मैं इसे किसी से सा...

पाली : पशुपालकों को जयपुर में मिला पुरस्कार, खिले पशुपालकों के चेहरे

पाली। पिछले कई साल से पशुपालन के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही आधी आबादी को भी पहली बार शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एग्रोटेक मीट में पुरस्कार व पारितोषिक पाकर जिले के सभी पशुपालकों के चेहरे खिल उठे। महिला पशुपालकों ने राज्य सरकार व पशुपालन विभाग द्वारा इस बार महिलाओं को सम्मानित किए जाने के इस नवाचार को भी सराहा। उल्लेखनीय है कि जिले की कुल 12 महिला पशुपालकों को सम्मानित किया गया। जिले का पहला व दूसरा पुरस्कार क्रमश: बाली के डूगरली गांव निवासी उषा देवी व मारवाड़ जंक्शन के दुदोड़ गांव निवासी मेता देवी के नाम रहा।

किसी भी वक्त बंद हो सकते हैं १०० और ५० रुपये के नोट !

मुंबई। ५००-१००० के नोट बंद होने के बाद ऐसी खबर सामने आ रही है कि लोग अब १०० और ५० रुपये के नोट घरों में जमा कर रजे हैं। मगर ये खबर शायद उन्हें झटका दे सकता है कि जल्द ही १०० और ५० रुपये के नोट भी बंद हो सकते हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही सरकार १०० और ५० रुपये के नोट भी ठीक उसी तर्ज पर बंद करने जा रही है जिस तरह से ५०० और १००० रुपये के नोट बंद किये गये थे। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि अगले साल इसपर निर्णय लिया जा सकता है।

चातुर्मास की आराधना का क्रम चलता रहे निरंतर: लोकसंत

रतलाम 11 नवम्बर 16 । चातुर्मास का अवसर आराधना के लिए सर्वोतम है। चातुर्मास में हमारे द्वारा जो आराधना हुई है, उसका क्रम निरंतर चलना चाहिए। संसार में सोचा हुआ नही होता, लेकिन नहीं सोचा हुआ हो जाता है। ऐसी विचित्रताओं से भरे संसार में धर्म को सदैव साथ रखना चाहिए, क्योंकि वही हमारे साथ हमेशा रहता है । धर्म का अंश हमें हर प्रतिकूलता से मुक्त करके पुन: अनुकूलता में ले जाता है । यह उद्गार लोकसन्त, आचार्य, गच्छाधिपति, श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. ने जयन्तसेन धाम में आए गुरुभक्तों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने धर्म का जो मार्ग बताया है, उसका अनुसरण करके हर व्यक्ति मोक्ष प्राप्त कर सकता है । महावीर को इसलिए सिर्फ सुनने तक सीमित न रखें, अपने जीवन और आचरण में लाएं । लोकसन्तश्री से शुक्रवार को प्रसिद्ध कवि एवं चिन्तक प्रो. अजहर हाशमी, योगाचार्य ओम चौरसिया व पूर्व सिविल सर्जन डॉ. कैप्टन एन.के. शाह. ने सहित कई गुरुभक्तों ने दर्शन-वन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । उत्तराध्ययन सूर्त के हर शब्द में अनन्त शक्ति: मुनिराजश्री मुनिराजश्री निपुणरत्न विजयजी म.सा...

मुंबई में सोने का भाव 42 हजार के पार

मुंबई । काला धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े फैसले और ५०० और १००० के पुराने नोट बंद करने के बाद सर्राफा बाजार में बुधवार शाम तक सोने के दाम ३४ हजार से बढ़कर ४२ हजार रुपये तोले तक पहुंचने की खबर है। वहीं सूत्रों की मानें तो काला बाजार में सोने की कीमत डेढ़ लाख रुपये तोला पहुंच गई है। दरअसल आभूषणों की दुकानों पर मौजूद रहे कुछ लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार मध्यरात्रि से ५०० और १००० रुपये के नोटों को कानूनन अमान्य करने की घोषणा के बाद बड़ी तादाद में लोग इस मूल्य के नोट लेकर जेवरात की स्थानीय दुकानों पर पहुंचे और इस मुद्रा को खपाने के लिये स्वर्णाभूषणों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। वहीं सर्राफा बाजार से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि, ५००-१००० के पुराने नोट बंद होने की सूचना मिलते ही काला धन रखने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, वे अपने करोड़ों रुपये गोल्ड में बदलने की जुगत में लगे हैं, यही वजह है कि ब्लैक मार्केट में सोना के बड़े सौदे डेढ़ लाख रुपये तोला के हिसाब से हो रहे हैं। मगर कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता ये खबरें गलत हैं। दूसरी ओर बाजार के गलियारों ...

10000 से ज्यादा रुपये का टिकट कैंसल कराने पर नकद भुगतान नहीं करेगा रेलवे

रेलवे ने नौ, 10, 11 तारीख को असामान्य आरक्षण को रद्द कराने पर 10 हज़ार रुपये से अधिक की रिफंड की राशि नकद न देकर उसका भुगतान बैंक खाते में करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता अनिल कुमार सक्सेना ने आज यहां बताया कि सरकार द्वारा पांच सौ और एक हज़ार रुपये के नोट रद्द किये जाने के बाद रेलवे की आरक्षित टिकटों की बुकिंग में असामान्य वृद्धि देखी गयी है। लोगों ने लाखों रुपये के टिकटों बुक कराये हैं। सतर्कता विभाग के निर्देश पर रेलवे ने इसे रोकने के लिये कुछ कदम उठाये हैं। श्री सक्सेना ने बताया कि ऐसे टिकट बुक कराने के बाद उसे रद्द कराके बाकी राशि को सफेद करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। दस हज़ार रुपये से अधिक की रिफंड राशि का भुगतान नकद नहीं किया जायेगा। टिकट रद्द कराने पर बुकिंग कराने वाले को एक टीडीआर के साथ उससे पैन नंबर एवं बैंक खाता नंबर लेकर उसमें भुगतान किया जायेगा एवं उस राशि की पूरी जानकारी ली जायेगी। उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपये से कम की रिफंड राशि को उपलब्ध होने पर नकद दिया जा सकता है। अन्यथा उस वक्त टीडीआर लेकर रिफंड राशि की रसीद दी जायेगी और एक निश्चित समय बा...

*🙏🏽 *उद्घाटन महूर्त* 🙏🏽

*परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरिश्वर म सा की प्रेरणा व आशीर्वाद से* *श्री जयंतसेन आराधना भवन* *का उदघाटन दिनांक 10/11/2016 गुरुवार को श्री शांतिनाथ जिनालय जैन कालोनी में साध्वी डॉ* *प्रीतिदर्शना श्री जी म सा की निश्रा में होने जा रहा है* *प्रवचन - 10 बजे से* *मुहूर्त - 11:30 बजे* *गुरुदेव की पूजन महिला *परिषद द्वारा दोपहर 1 :30 बजे* *सपरिवार सभी कार्यक्रम मे पधार कर धर्म जागरण का परिचय देवे* 🙏🏾. विनती _ श्री राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट व श्रीसंघ नागदा