Skip to main content

Posts

पर्यावरण प्रेनी के पर्याय किशोरजी खीमावत की स्मृति में नीम वृक्षारोपण

पर्यावरण प्रेनी के पर्याय किशोरजी खीमावत की स्मृति में नीम वृक्षारोपण  मानवता के मसीहा को याद करते हुए किसी का गला भर आया तो किसी की आंखें   मुंबई : महान पर्यावरणसेवी स्व. किशोरजी खीमावत को मारवाड़ क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनके निवास स्थान पर नीम के वृक्ष लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोडवाड़ पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा श्री खीमावत की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती बसंतीदेवी खीमावत के हाथों से पहला पौधा रोपा गया। समिति की संयोजक ज्योति श्रीपाल मुणोत ने कहा कि श्री खीमावत ने अपने जीवनकाल में लगभग 20 लाख से अधिक नीम के वृक्ष लगाए हैं। हमारी ओर से उनकी पर्यावरण परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में यह छोटा-सा प्रयास है। वृक्षारोपण से पूर्व श्री खीमावत के प्रति अपने उदगार प्रकट करते हुए वक्ताओं का गला भर आया एवं कुछ की आंखों से अश्रुधारा बह चली थी।              वालकेश्वर स्थित ओम विकास टॉवर में खीमावत की दसवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रद्धा...

जिंदगी पर बढ़ रहा है खतरा, मुंबई के पर्यावरण पर बुरा असर

जिंदगी पर बढ़ रहा है खतरा, मुंबई के पर्यावरण पर बुरा असर समुद्र का जलस्तर बढ़ने से पानी में डूबा हुआ दिखेगा शहर: ज्योति मुणोत मुंबई:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का पर्यावरण आनेवाले कुछ सालों में ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। बारिश का पानी हर साल मुंबईवालों के जीवन पर खतरा बनता है, लेकिन ग्लोबल वॉर्मिग की वजह से लगातार बढ़ रही गर्मी भी इस साल और भीषण होगी। गोड़वाड़ इलाके में पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही ज्योति मुणोत के मुताबिक आनेवाले कुछ सालों में जनजीवन पर खतरे के मामले में  मुंबई ज्यादा खतरनाक शहर होगा और पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील भी। श्रीमती मुणोत ने ग्लोबल वॉर्मिग की वजह से कुछ साल बाद मुंबई के पानी में डूबने का खतरा भी जताया है।  मुंबई में औद्योगिक इकाइयां व उत्पादन घटने से इंडस्ट्रियल व केमिकल प्रदूषण पहले के कम होने की जानकारी देते हुए पर्यावरणसेवी श्रीमती मुणोत ने कहा कि मुंबई में बेहद गंदगी की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी पर खतरा पहले से ज्यादा बढ़ा है।  कचरा, गंदगी, सीवरेज, प्रदूषित पानी के कारण खानपान के पौष्टिक तत्वों पर पर्या...

आचार्य पद रजत महोत्सव की नाकोडा भैरव दर्शन धाम महातीर्थ की धन्यधरा पर भव्यातिभव्य उजवणी सम्पन्न

आचार्य पद रजत महोत्सव की नाकोडा भैरव दर्शन धाम महातीर्थ की धन्यधरा पर भव्यातिभव्य उजवणी सम्पन्न राष्ट्रसंत चंद्रानन के नेतृत्व में शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण अभियान मुंबई: दिनांक 13 फरवरी 2022 को राष्ट्रसंत ,  जन-जन की आस्था एवं श्रद्धा के केन्द्र ,  मुंबई महानगर में 127 से भी अधिक जिनालयों के प्रतिष्ठाचार्य ,  श्री नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम महातीर्थ के संस्थापक परम पूज्य आचार्यश्री चन्द्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. के आचार्य पदारोहण का रजत महोत्सव हजारों धर्मप्रेमी गुरुभक्तों की उपस्थिति मे भव्यातिभव्य सम्पन्न हुआ। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव अभियान की शुरुआत करते हुए 24 तीर्थंकरों तथा गच्छाधिपति दर्शनसागर सूरीश्वरजी के नाम पर वृक्षारोपण किया गया |  नाकोडा धाम के प्रवेश द्वार से हजारों गुरूभक्तो ने पूज्यश्री को डोली मे विराजमान करके रंगमंडप में सुसज्जित पाट तक झूमते-नाचते हुए आचार्य पद रजत महोत्सव की उजवणी का आगाज किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पूज्यश्री के 25 वर्षो पूर्व के अपने अभिग्रह को याद दिलाते हुए भक्तो को मुंबई में कॉलेज की न...

कायमी लाभार्थी मुणोत परिवार ने चढ़ाई श्री आदिनाथ जिनालय-कुर्ला के शिखर पर 21वीं ध्वजारोहण

कायमी लाभार्थी मुणोत परिवार ने चढ़ाई श्री आदिनाथ जिनालय-कुर्ला के शिखर पर  21 वीं  ध्वजारोहण मुंबई/ गोडवाड ज्योति: श्री आदिनाथ जिनालय    मंदिर का  21 वां ध्वजारोहण कार्यक्रम वि.स.  2078  महासूद  10  शुक्रवार ,  दि.  11 / 02 / 2022  को राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्यश्री चन्द्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. द्वारा प्रदत्त शुभ मुहूर्त में सकल श्रीसंघ की उपस्थित में संपन्न हुआ।  त्रिभुवन के नाथ तीर्थंकर परमात्मा के   जिनालय के शिखर पर लहराती ध्वजा जैसे गगन के स्पर्श का प्रयास करती है ,  वैसे ही ध्वजारोहण के मंगल प्रसंग पर उपस्थित श्रावक-श्राविका आंतरिक व बाह्य रूप से सांसारिक मोह-माया से मुक्त होने की ओर अग्रसर होते हैं|  इसी धर्म की  परम्परा को आगे बढाते हुये कुर्ला के श्री आदिनाथ जैन मंदिर की कायमी ध्वजा के लाभार्थी श्रीमान शा. दीपचंदजी मुणोत परिवार व श्रीमान शा. घिसुलालजी मुणोत परिवार ,  दादाई निवासी द्वारा ध्वजारोहण का समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ |  ध्वज...

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...

श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंडल पुण्यधाम-लोढाधाम बस यात्रा प्रवास का उद्धघाटन नरेन्द्र मेहता के हाथो संपन्न

श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंडल पुण्यधाम-लोढाधाम बस यात्रा प्रवास का उद्धघाटन नरेन्द्र मेहता के हाथो संपन्न मुंबई/ गोडवाड ज्योती: श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंडल मिरा-भायंदर द्वारा आयोजित प्रति शनिवार लोढा धाम-पुण्यधाम तीर्थ यात्रा कोरोना काल पश्चात दिनांक 05/02/22 शनिवार को फिर से शुरू की गई ,  जिसका उद्धघाटन  मीरा-भायंदर के मा. आमदार नरेन्द्र मेहता (देसूरी) के हाथों बस को हरी झंडी दिखाकर हर्षोल्लास के साथ किया गया |  ज्ञात रहे कि पिछले 15 वर्षों से नरेन्द्र मेहता पुण्यधाम-लोढा धाम बस सेवा उपलब्ध करा रहे है और मंडल के हर कार्य मे हमेशा तन-मन-धन से समर्पित रहते है। इस यात्रा के पुन: उद्धघाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन मित्र मंडल इतना शुभ कार्य कर रहा है। मैं तो इसमें निमित्त मात्र बना हूँ |  मण्डल के हर कार्य में हमेशा तन-मन-धन से समर्पित रहूँगा। इस अवसर पर नगरसेविका सुनीता जैन ,  डॉ. रमेश जैन ,  पियुष धामी ,  अंकुर भाई ,  संजय रांका ,  महेंद्र जैन ,  महेन्द्र जोधावत ,  ...

श्री पार्श्वनाथ जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल-वरकाणा द्वारा उद्योगपति व समाजसेवी घीसुलालजी बदामिया को श्रद्धांजलि

श्री पार्श्वनाथ जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल-वरकाणा द्वारा उद्योगपति व समाजसेवी घीसुलालजी बदामिया को श्रद्धांजलि रानी/ गोडवाड ज्योती: समाजसेवी घीसुलालजी बदामिया को श्रद्धांजलि देकर उनके सामाजिक सरोकारों में दिए योगदान को याद किया गया। श्री पार्श्वनाथ जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल-वरकाणा में आयोजित श्रद्धांजली सभा में सीईओ अनिल कोठारी ने बताया कि ‘सेलो ग्रुप ऑफ कम्पनी’ के आधार स्तंभ स्व. घीसूलाल बदामिया की लगन से एक ब्रांड बन गया है। प्रधानाचार्य अमिता भंडारी ने विद्यार्थियों को बताया कि सादड़ी निवासी स्वर्गीय बदामिया ने अपनी व्यवसाय की यात्रा वर्ष 1956 में मुम्बई के उपनगर गोरेगांव में प्लास्टिक की चूड़ी व चप्पल बनाने से शुरू की। बाद में स्वर्गीय बदामिया ने प्लास्टिक उद्योग में सैलो ब्रांड को विश्व में पहचान दिलाई। 1956 में मात्र दो उत्पाद चूड़ी और चप्पलें से शुरू हुआ सैलो ग्रुप आज 850 से अधिक उत्पाद के साथ विश्व के बाजार में अपनी साख जमाए हुए हैं और आज देश सहित दुनिया के साठ देशो का सबसे बड़ा प्लास्टिक ब्रांड है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आरम्भ किया गया वन्य ,  जी...

राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. की आचार्य पदवी के रजत महोत्सव पर श्री नाकोड़ा दर्शन धाम पर वृक्षारोपण

राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. की आचार्य पदवी के रजत महोत्सव पर श्री नाकोड़ा दर्शन धाम पर वृक्षारोपण मुंबई: प.पु. आचार्यश्री राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. के आचार्य पदवी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम-ढेकाले विलेज, पालघर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर नाकोड़ा दर्शन धाम में 25 वृक्ष रोपित किये जायेंगे, जिनमें 24 वृक्ष जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के नाम पर तथा एक वृक्ष अतिरिक्त स्थल पर दादा गुरुदेव श्री दर्शनसागर सूरीश्वरजी म.सा.जी की स्मृति में लगाया जाएगा। गोडवाड़ के पर्यावरण संरक्षण के विकास के लिए पिछले 2 वर्षों से समर्पित भाव सेकार्यरत श्रीमती ज्योति श्रीपालजी मुणोत द्वारा श्री नाकोड़ा दर्शन धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन होगा। श्रीमती मुणोत द्वारा बताया गया कि प.पु. गुरुदेव की आचार्य पद की सिल्वर जुबली  के अवसर पर 13 फरवरी 2022 को आयोजित रजत समारोह में पधारे अतिथियों के हाथों एक-एक वृक्ष रोपित किये जायेंगे। राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. एवं साध्वीश्री कल्पिताश्रीजी म.सा. स...

राष्ट्रसंत चंद्रानन ने किया दर्शन सागर ग्रंथ का लोकार्पण

राष्ट्रसंत चंद्राननसागरजी ने किया दर्शन सागर ग्रंथ का लोकार्पण अंतिम सांस तक जनकल्याण को समर्पित रहे दादा गुरुदेव दर्शनसागरजी मुंबई: शिक्षा, सेवा, सशक्तिकरण, जीवदया तथा सामाजिक सरोकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले विख्यात जैनाचार्य राष्ट्रसंत चंद्रानन सागर के हाथों गच्छाधिपति दर्शनसागर सूरीश्वर महाराज के जीवनवृत्त पर लिखित ‘मेरे गुरुवर दर्शन सागर - गागर में सागर’ ग्रंथ का विमोचन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस ग्रंथ की संकल्पना मनोज शोभावत की है तथा संगीता बागरेचा ने इसे लिखा है। दक्षिण मुंबई के पाटकर हॉल में आयोजित इस समारोह में देश भर से आए दर्शन भक्तों सहित मुंबई के विभिन्न जैन संघों व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सूरीश्वर महाराज ने इस अवसर पर कहा कि साधु संतों का जीवन निस्वार्थ भावना के साथ केवल समाज के उत्थान के लिए समर्पित होता है तथा दर्शन सागर जी एक ऐसे संत थे, जो अपनी अंतिम सांस तक प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि सागर समुदाय के गच्छाधिपति के...

पासपोर्ट के नियमों में होंगे कुछ और बदलाव

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट से जुड़े कुछ नियमों में इस साल कई बदलाव किए हैं. कुछ नियम लागू हो चुके हैं जबकि कुछ को इस साल लागू किया जाना है| द टाइम्स आॅफ इंडिया के मुताबिक पासपोर्ट के रंग, इसमें प्रकाशित होने वाली सूचनाओं और आवेदक की पुलिस जांच को लेकर अगले महीने से कई और बदलाव देखने को मिल सकते हैं| अखबार ने आगे लिखा है कि विदेश मंत्रालय पासपोर्ट के आखिरी पन्ने पर दी जाने वाली पते की सूचना हटाने पर विचार कर रहा है| धारक का पता पासपोर्ट पर तो नहीं लिखा जाएगा लेकिन पासपोर्ट कार्यालय के रिकॉर्ड में यह जरूर रहेगा| 2012 से पासपोर्ट पर बारकोड छापा जा रहा है जिसे स्कैन करके संबंधित जानकारी पाई जा सकेगी| इस विचार के पीछे विदेश मंत्रालय का मकसद पासपोर्ट पर धारक से जुड़ी सूचनाओं को कम करना है| इसी तरह नए नियमों के मुताबिक पासपोर्ट पर इसके धारक के माता-पिता का उल्लेख भी अब नहीं किया जाएगा| एकल माता-पिता यानी सिंगल पेरेंट की स्थिति में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी| पासपोर्ट की वैधता की अवधि पहले की ही तरह इसके आखिरी पन्ने पर प्रकाशित होती रहेगी| मौजूदा समय में पासपोर्ट कार्यालय तीन रंगों के...

🌹आज का नियम 🌹

🌹आज का नियम 🌹 रात्रिभोजन लीलोत्री त्याग करेंl ॐ रीम नमों चारितस इस मंत्र का 108 बार जाप करेंl

*दृष्टिकोण बदलने की जरुरत*

*दृष्टिकोण बदलने की जरुरत* दो मित्र थे, अलग - अलग विचारधारा थी । एक राग-रंग का शौकीन तो दूसरा सत्संग का प्रेमी । रविवार को छुट्टी का दिन दोनों साथ-साथ निकले । एक ने कहा - भले आदमी स...

*लोकसंत का गुरुसप्तमी पर्व हेतु फतापुरा नगर की ओर विहार जारी*

सुविशाल गच्छाधिपति लोकसन्तश्री वर्तमानाचार्य *श्रीमद्वि जयतंसेन सूरीश्र्वरजी म सा जी* *दिनांक 25 दिसम्बर 2016 सुबह १९ कि मी विहार कर आयुवेदिक कला आश्रम (गोगुन्दा से ३ कि मी) मे विराजमान रहेगे* ,गच्छाधिपति श्री शाम को ६ कि मी विहार कर रात्रि विश्राम गुरु पुष्कर धाम (टोल टेक्स नाका के बाद ) मे रहेगा, 26 दिसम्बर को पिन्डवाडा वाले मार्ग पर विहार जारी आगे विहार कर फतापुरा नगर मे गुरु सप्तमी पर्व के कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेंगे! ✍🏽 ब्रजेश बोहरा नागदा

*उदयपुर से फतापुरा विहार सूचना*

सुविशाल गच्छाधिपति लोकसन्तश्री वर्तमानाचार्य *श्रीमद्वि जयतंसेन सूरीश्र्वरजी म सा जी* *दिनांक 24 दिसम्बर 2016 सुबह उग्रसेनजी गोरवाडा का निवास बिग बाजार के सामने सुखडिया सर्कल के पास उदयपुर मे विराजमान रहेगे* गच्छाधिपति श्री शाम को विहार कर रात्रि विश्राम थुर स्कुल मे रहेगा, 25 दिसम्बर को पिन्डवाडा वाले मार्ग पर विहार जारी आगे विहार कर फतापुरा नगर मे गुरु सप्तमी पर्व के कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेंगे! ✍🏽 ब्रजेश बोहरा नागदा

श्री नवलखा पार्श्वनाथ द्वार व गुरुवल्लभ द्वार का लोकार्पण किया राज्यसभा सांसद ओमप्रकाशजी माथुर ने

पाली/गोडवाड ज्योती: वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. के शुभाशीर्वाद एवं उनकी सद्प्रेरणा एवं सेठश्री नवलचन्द सुप्रतचन्द जैन देवकी पेढ़ी के सहयोग से दिनांक 11 दिसम्बर 2016 को पाली शहर के पुराने बस स्टैंड पर जोधपुरी पत्थर पर आकर्षक नक्काशी कर तराशे गए भव्य नवनिर्मित श्री नवलखा पार्श्वनाथ द्वार, गुरु आत्म द्वार, गुरुवल्लभ द्वार का भव्य लोकार्पण समारोह प.पु. ज्ञानप्रभाकर, स्वर्ण संत, गोडवाड़ भूषण, विद्वान साहित्यकार, आचार्य श्रीमद विजय जयानन्द सूरीश्वरजी म.सा. (भोले बाबा) आदि ठाणा एवं शासनरत्ना तपोनिष्ठ साध्वीश्री अमितगुणाश्रीजी म.सा. (माताजी म.सा.) आदि ठाणा की पावन निश्रा में राज्यसभा सांसद श्री ओमप्रकाशजी माथुर के कर-कमलों से भव्यतापूर्वक संपन्न हुआ। लोकार्पण समारोह से पूर्व समुद्र विहार उपाश्रय में पूज्य गुरुदेवश्री ने प्रवचन के दौरान कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक रूप से वंचित हो इसलिए प्रतिदिन चिंतन करता हूं। इसी तरह समाज के सभी लोगों को भी समाज के उत्थान को लेकर चर्चा करनी चाहिए। समाज का विकास शिक्षा से ही संभव...

जीतो घाटकोपर चैप्टर द्वारा जीतो बिजनेस नेटवर्क सेमिनार संपन्न

मुंबई/गोडवाड ज्योती: जीतो घाटकोपर चैप्टर द्वारा जीतो बिजनेस नेटवर्किंग सेमिनार (जेबीएन) का आयोजन लेवेंडर बाग में किया गया| इस अवसर पर नवनिर्वाचित जीतो प्रेसिडेंट (एपेक्स) शांतिलाल कवाड के साथ जीतो एडमिनिट्रेटीव ट्रेनिंग फाउंडेशन (जेएटीएफ) के अध्यक्ष व घाटकोपर चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र रूणवाल, रमेश मोरबिया, संजय डांगी, विजय जिरावाला, मुकेश मेहता, कोटा चैप्टर के चेयरमेन अनिल मांडोत आदि गणमान्यों की उपस्थिति में इस समारोह का शुभारंभ नवकार महामंत्र के गायन द्वारा किया गया| इसके बाद चैप्टर के चेयरमेन ताराचंद गन्ना ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों को आये हुए मेहमानों के समक्ष प्रस्तुत किया और सभी सदस्यों ने ‘एक मिनट में परिचय’ द्वारा स्वयं और अपने व्यापार के बारे में बताया। इस अवसर पर 18 नये सदस्यों को घाटकोपर चैप्टर में शामिल किया गया एवं गोरेगांव चैप्टर के एक सदस्य को शांतिलाल कवाड द्वारा सम्मानित किया गया। सभी मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में इस आयोजन की सराहना की व ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर ‘ट्रांस्फोर्मेशन कोच’ मयूर नंदू ने नेटवर्किंग स्कील्स को सु...

जैन फुलवारी

आडम्बरो के खिलाफ सतत जंग लड़ती संस्था जैन फुलवारी का 38वां ग्रेजुएट कुँवारे लड़के-लड़कियों का परिचय सम्मलेन मुंबई के आचार्य महाप्रज्ञ हॉल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में संपन्न हुआ, जिसमें करीबन 300 उम्मीदवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन अंतराष्टीय कवी, लेखक, श्री युगराजजी जैन, मंच संचालक श्री भरत एन. कोठारी और नरेश लोढा द्वारा किया गया।

‘आराधना’ के थाईलैंड शिविर की तैयारियां जोरों पर

मुंबई/गोडवाड ज्योती: हिन्दू धर्म एवं धार्मिक साधना, आराधना व जीवन के उपयोगी तत्वों के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यरत संस्था आराधना अपना पहला शिविर थाईलैंड के पटाया में आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठकों और मुलाकातों का दौर शुरू हो चुका है, जिसका पहला पड़ाव 6 दिसंबर को गुजरात के सूरत में आयोजित किया गया। गुजरात स्थित सूरत में आयोजित ‘आराधना’ के शिविर को लेकर बैठक में गुजरात उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें आदित्य तिक्कू, जीतेंद्र सुराणा, महेंद्र गोल, संदीप डांगी, महादेव राठी, संजय बियानी, सुदर्शन श्यामसुखा एवं नीलेश जैन सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ‘आराधना’ द्वारा अतःकरण की शांति तथा विकारों पर विजय कैसे पाएं विषय पर अपने पहले शिविर का आयोजन थाईलैंड के पटाया में किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यहां पांच दिवसीय शिविर के माध्यम से अतःकरण की साधना का अभ्यास, आराधना, साधना, योग, योगा, प्रवचन, अंतःकरण अवलोकन, अस्ट्रोलॉजी, टैरो आदि पर विषयों पर कार्यश...

ऑनलाईन हस्तांतरण में खामी के कारण निजी स्कूलों की मान्यता की 95 फाइलें अटकी

जोधपुर/गोडवाड ज्योती: नियमों को दरकिनार कर शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले निजी स्कूल पर अंकुश लगाने का रास्ता आखिरकार सरकार ने ढूंढ़ ही निकाला। दरअसल, जिस नियम से पूरे जोधपुर संभाग में निजी स्कूलों के मान्यता का ग्राफ नीचे आया है, वह है भूमि हस्तांतरण का नियम। हालांकि यह नियम है तो बहुत पुराना, लेकिन इस पर सख्ती ऑनलाइन सिस्टम शुरू करने के बाद आई है। राज्य सरकार ने पिछले साल एक सर्कुलर निकाला था, जिसमें निजी स्कूलों को मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले स्कूल के लिए उपयोग में ली जाने वाली भूमि स्वयं के नाम से नही कर संस्था के नाम से करना था। साथ ही इसमें एक भी चूक से निजी स्कूलों के आवेदन के खारिज होने का प्रावधान भी था। इस नियम के लागू होते ही पाली जिले में वर्ष 2015-16 में 82 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें से 81 निजी स्कूलों को मान्यता प्राप्त हुई और एक की मान्यता अन्य कारणों से अटका दी गई। इधर, जब सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई तो निजी स्कूलों को मान्यता देने के मामले में सबसे ज्यादा फाइलें भी पाली के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लंबित हैं। पाली जिला शिक्षा अधिकारी के पास 102 ...

सरकारी विद्यालयों में अध्ययन महज औपचारिकता

पाली/गोडवाड ज्योती: जिले के कुछ सरकारी विद्यालयों में अध्ययन महज औपचारिकता निभाने के लिए करवाया जा रहा है। पाली ब्लॉक करीब 75 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 19 विद्यालयों से पिछले वर्ष आठवीं बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का परिणाम 50 प्रतिशत से ज्यादा डी ग्रेड रहा। इसके अलावा सोजत, सुमेरपुर, रानी, जैतारण, रायपुर, देसूरी, बाली, मारवाड़ जंक्शन व रोहट की सूचना अभी तक जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी ही नही गई है, जबकि पूरे दस ब्लॉक में 1287 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल है। इनमें से 700 से अधिक स्कूल तो उच्च प्राथमिक है। आठवीं बोर्ड की परीक्षा हालांकि वैकल्पिक थी लेकिन ऐसे परिणाम से अध्यापकों के विद्यालयों में पढ़ाने की स्थिति सामने आ गई है। अधिकारियों की माने तो 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के डी ग्रेड आने का अर्थ है विद्यालय में 50 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी फेल हुए हैं। जिन विद्यालयों में परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है। उनके शिक्षकों को नोटिस देने के लिए ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों के नाम कारण बताओ नोटिस दिए हैं। शिक्षकों का जवाब आने पर बीईईओ उस पर ...