राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. की आचार्य पदवी के रजत महोत्सव पर श्री नाकोड़ा दर्शन धाम पर वृक्षारोपण
राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. की आचार्य पदवी के रजत महोत्सव पर श्री नाकोड़ा दर्शन धाम पर वृक्षारोपण
मुंबई: प.पु. आचार्यश्री राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. के आचार्य पदवी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम-ढेकाले विलेज, पालघर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर नाकोड़ा दर्शन धाम में 25 वृक्ष रोपित किये जायेंगे, जिनमें 24 वृक्ष जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के नाम पर तथा एक वृक्ष अतिरिक्त स्थल पर दादा गुरुदेव श्री दर्शनसागर सूरीश्वरजी म.सा.जी की स्मृति में लगाया जाएगा। गोडवाड़ के पर्यावरण संरक्षण के विकास के लिए पिछले 2 वर्षों से समर्पित भाव सेकार्यरत श्रीमती ज्योति श्रीपालजी मुणोत द्वारा श्री नाकोड़ा दर्शन धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन होगा। श्रीमती मुणोत द्वारा बताया गया कि प.पु. गुरुदेव की आचार्य पद की सिल्वर जुबली के अवसर पर 13 फरवरी 2022 को आयोजित रजत समारोह में पधारे अतिथियों के हाथों एक-एक वृक्ष रोपित किये जायेंगे। राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. एवं साध्वीश्री कल्पिताश्रीजी म.सा. से आशीर्वाद लेकर नाकोड़ा धाम में वृक्ष रोपण हेतु ज्योति मुणोत ने पर्यावरण संरक्षण में नई कड़ी जोड़ने पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुणोत पिछले कुछ समय से गोडवाड़ इलाके में पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी के आचार्य पदवी के 25 वर्ष पूर्ण होने नाकोड़ा दर्शन धाम में विशाल समारोह आयोजित किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment