Skip to main content

पर्यावरण प्रेनी के पर्याय किशोरजी खीमावत की स्मृति में नीम वृक्षारोपण

पर्यावरण प्रेनी के पर्याय किशोरजी खीमावत की स्मृति में नीम वृक्षारोपण 
मानवता के मसीहा को याद करते हुए किसी का गला भर आया तो किसी की आंखें
 
मुंबई: महान पर्यावरणसेवी स्व. किशोरजी खीमावत को मारवाड़ क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनके निवास स्थान पर नीम के वृक्ष लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोडवाड़ पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा श्री खीमावत की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती बसंतीदेवी खीमावत के हाथों से पहला पौधा रोपा गया। समिति की संयोजक ज्योति श्रीपाल मुणोत ने कहा कि श्री खीमावत ने अपने जीवनकाल में लगभग 20 लाख से अधिक नीम के वृक्ष लगाए हैं। हमारी ओर से उनकी पर्यावरण परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में यह छोटा-सा प्रयास है। वृक्षारोपण से पूर्व श्री खीमावत के प्रति अपने उदगार प्रकट करते हुए वक्ताओं का गला भर आया एवं कुछ की आंखों से अश्रुधारा बह चली थी।  

           वालकेश्वर स्थित ओम विकास टॉवर में खीमावत की दसवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोड़वाड़ के प्रमुख समाजसेवी श्री खूबीलालजी राठौड़, राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के अध्यक्ष श्री विमलजी रांका, राजनीतिक विश्लेषक श्री निरंजनजी परिहार, भाजपा नेता श्री प्रकाशजी चोपड़ा एवं राजस्थान सेल भाजपा- मुंबई के महामंत्री श्री अमृत टी. जैन तथा श्री नरेंद्रजी मांडोत, व्यवसायी श्रीपालजी मुणोत, मीडिया से जीवदया प्रेमी श्री ललितजी शक्ति एवं वरिष्ठ श्री चैनराजजी चोपड़ा सहित कई लोगों ने पर्यावरण की अलख जगाने वाले स्वर्गीय खीमावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।         
           श्री खीमावत को श्रद्धांजलि स्वरूप वृक्षारोपण हेतु श्रीमती बसंतीदेवी खीमावत के सम्मान में ज्योति मुणोत के नेतृत्व में महिला मंडल- कुर्ला की अध्यक्ष मधुजी जैन, भारतीजी जैन, सतरंगी ग्रुप से चंदाजी चोपड़ा, वीणाजी कोठारी, शीतलजी जैन, जीतो ग्वालियर टैंक से जयश्री मेहता, रंजन जैन, अरुणा कोठारी आदि सभी ने उन्हें एक महान हस्ती के रूप में याद किया तथा पर्यावरण के प्रति खीमावत की कोशिशों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ भी अपरिहार्य कारणों से प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने में असमर्थता जताते हुए वरकाणा अध्यक्ष श्रीमान प्रवीणजी लूणिया, विद्यावाड़ी के श्री पोपटजी सुंदेशा मुथा, श्री कुमारजी, श्रीमान इंदरमलजी राणावत, श्रीमान नवरतनजी मेहता, श्री कैलाशजी कावेड़िया, श्रीमान सिद्धराजजी लोढ़ा आदि ने पौधरोपण कार्य की प्रशंसा करते हुए श्री खीमावतजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महामंत्र नवकार महामंत्र द्वारा श्री खीमावत को श्रद्धांजली अर्पित की गई। 

गोडवाड़ पर्यावरण संरक्षण समिति की संयोजक ज्योति मुणोत ने कहा कि अपने जीवनकाल में लगभग 20 लाख से अधिक वृक्ष लगाने वाले किशोरजी खीमावत आखिरी सांस तक पर्यावरण के कार्य में जुटे रहे। मारवाड़, गोड़वाड़, मेवाड़, मालवा आदि क्षेत्रों में वृक्षारोपण, जल संरक्षण,  गौशाला, पशु चिकित्सा शिविर, सड़क निर्माण, तालाबों का नूतनीकरण, एनीकट निर्माण, उद्यान निर्माण आदि के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किए तथा मानवता की महानता के चरम लक्ष्य को प्राप्त करके अनेक उपलब्धियां अर्जित की। खीमावत के सम्मान में उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर गोडवाड के गांवों में लगे 20 लाख पेड़ उनकी यशोगाथा गा रहे हैं। सभी ने खीमावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा वृक्षारोपण का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने में अपनी भावना जतायी। अंत में ज्योति मुणोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. की आचार्य पदवी के रजत महोत्सव पर श्री नाकोड़ा दर्शन धाम पर वृक्षारोपण

राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. की आचार्य पदवी के रजत महोत्सव पर श्री नाकोड़ा दर्शन धाम पर वृक्षारोपण मुंबई: प.पु. आचार्यश्री राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. के आचार्य पदवी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम-ढेकाले विलेज, पालघर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर नाकोड़ा दर्शन धाम में 25 वृक्ष रोपित किये जायेंगे, जिनमें 24 वृक्ष जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के नाम पर तथा एक वृक्ष अतिरिक्त स्थल पर दादा गुरुदेव श्री दर्शनसागर सूरीश्वरजी म.सा.जी की स्मृति में लगाया जाएगा। गोडवाड़ के पर्यावरण संरक्षण के विकास के लिए पिछले 2 वर्षों से समर्पित भाव सेकार्यरत श्रीमती ज्योति श्रीपालजी मुणोत द्वारा श्री नाकोड़ा दर्शन धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन होगा। श्रीमती मुणोत द्वारा बताया गया कि प.पु. गुरुदेव की आचार्य पद की सिल्वर जुबली  के अवसर पर 13 फरवरी 2022 को आयोजित रजत समारोह में पधारे अतिथियों के हाथों एक-एक वृक्ष रोपित किये जायेंगे। राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. एवं साध्वीश्री कल्पिताश्रीजी म.सा. स...