Skip to main content

RECIEPI

क्रिस्पी चीज़ 



ब्रोकली एंड चीज बॉल्स
सामग्री: 1 टेबलस्पून तेल, ½ कप बारीक कटे प्याज़, 1 टीस्पून बारीक कटा लहसुन, 2 टीस्पून बारीक कटी हरी मिर्च, 1 कप बारीक कटी ब्रॉकली, 2 टेबलस्पून कोर्नफ्लॉर, ¾ कप उबले, छिले और मसले हुए आलू, नमक स्वादानुसार, 15 मोज़रैला चीज़़ के टुकड़े, ब्रेड क्रम्ब्स रोल करने के लिए, तलने के लिए तेल

विधि: पॅन में तेल गरम करके प्याज़, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भुनें। ब्रॉकली डालकर और 4-5 मिनट भुनें। आँच से हटाकर कोर्नफ्लॉर, आलू और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें। मिश्रण को 15 बराबर भाग में बाँटकर प्रत्येक भाग के बॉल बना लें। बीच में थोड़ा दबाकर गड्ढ़ा बनाकर मोज़रैला चीज़़ का टुकड़ा रखकर दुबारा बॉल बना लें। हर बॉल को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर कोट कर लें। कढ़ाई में तेल गरम करें और बॉल को सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें और गरमा-गरम परोसें।

क्रिस्पी ब्रेड चीज कप्स


सामग्री: 8 गेहूं के ब्रेड स्लाईस, 1/2 टीस्पून लो-फॅट मक्ख़न, ¾ कप उबले मीठी मकई के दानें, 1 टीस्पून तेल, ¼ कप बारीक कटा प्याज़, ¼ कप बारीक कटी लाल और हरी शिमला मिर्च, 1-1/2 टीस्पून कटी हरी मिर्च, ½ टेबलस्पून कोर्नफ्लार, 1/2 कप ठंडा दूध, नमक स्वादानुसार

विधि: ब्रेड स्लाईस के किनारे निकाल लें और सूती कपड़े में लपेटकर स्टीमर में 5 मिनट के लिए स्टीम कर लें। अब स्लाईस को बेलन से हल्के हाथों से बेलकर चुपड़ी हुई मफिन ट्रे के साँचों में रखकर, पहले से गरम अवन में २००°c (४००°f) के तापमान पर 15 मिनट तक बेक कर लें। एक चौड़े नॉनस्टिक पॅन में तेल गरम करके प्याज़ डालकर भुनें| अब इसमें शिमला मिर्च और हरी मिर्च, मकई, कोर्नफ्लार-दूध का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर मिश्रण के गाढ़ा होने तक लगातार हिलाते हुए पका लें। मिश्रण को 8 बराबर भाग में बाँटकर लें। प्रत्येक टोस्ट किये हुए ब्रेड केस पर भरवां मिश्रण के एक भाग को रखें और तुरंत परोसें।

एप्पल मोजीतो

सामग्री: सेब जूस, नींबू का रस, सोडा, पुदीने के पत्ते, शक्कर, बर्फ

विधि:
पुदीने के पत्ते, नींबू रस और पीसी शक्कर को कांच के ग्लास में डालकर मिक्स करें| अब इसमें सेब जूस, सोडा और बर्फ डालकर मिक्स करें और पुदीने के पत्ते व नींबू स्लाइस से सजाकर सर्व करें|
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------
पालक के पकवान


चीजी स्पिनिच क्रेप्स सामग्री: एक कप गेहूं का आटा, एक कप दूध, 3 चम्मच मक्खन, 100 ग्राम पालक, 2 प्याज बारीक़ कटा, 2 लहसुन का पेस्ट, 20 ग्राम चेडार चीज, 20 ग्राम मोजेरला चीज, 1 चम्मच टोमैटो प्यूरी, 2 चम्मच व्हाइट सॉस, स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर व नमक

विधि: आटे और दूध का मिश्रण तैयार करें| अब मध्यम आंच पर नॉनस्टिक पैन में मक्खन डालें और घोल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें| पूरे घोल से क्रेप इसी तरह से बना लें। अब दुसरे पैन में मक्खन, प्याज, लहसुन और पालक डालकर भूनें और इसमें चेडार चीज, व्हाइट सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं। आंच से उतारकर इस मिश्रण को क्रेप्स पर फैलाकर तिकोना मोड़ लें| इस पर टोमैटो प्यूरी, मोजरेला चीज कद्दूकस करके डालें और प्रीहीट ओवन में 30 सेकंड तक रखकर गर्म करके सर्व करें|

पालक सूप
सामग्री: पालक 500 ग्राम, टमाटर 3-4 , अदरक 1 इंच, नमक 3/4 चम्मच, काला नमक आधा छोटी चम्मच, काली मिर्च ¼ चम्मच, नींबू 1, मक्खन 2 चम्मच, क्रीम 2 चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा

विधि: पालक, टमाटर और अदरक (छीलकर) उबाले और ठंडा होने के बाद मिक्सर से पीस लीजिये| पिसे मिश्रण में 1 लीटर पानी मिलाइये और छान लीजिये| छाने गये सूप को फिर से आंच पर रखें और इसमें नमक, काला नमक और काली मिर्च डालकर 2-3 मिनिट पका लीजिये| गैस बंद करके सूप में मक्खन और नींबू का रस डालकर मिला दीजिये| सूप प्याले में डालकर क्रीम और हरा धनियां से सजाकर सूप स्टिक के साथ परोसिये|

बादाम पालक रायता
सामग्री: दही 250 ग्राम, पालक 75 ग्राम, बादाम 75 ग्राम (भीगे व छीलकर बारीक़ कटे), लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार

विधि: पालक को उबाले और ठंडा होने दें| अब दही, पालक और नमक मिक्सी में डालकर फेंट लीजिये| इस मिश्रण को प्याले में निकालिए और कटे बादाम, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लीजिये| स्वादिष्ट रायता तैयार है|

पालक कटलेट
सामग्री: पालक 2 कप, आलू 1 उबला, प्‍याज 1, हरी मिर्च 2, अदरक पेस्‍ट 1 चम्‍मच, गरम मसाला 1/2 चम्‍मच, बेसन 1 कप, ब्रेड का चूरा 2 कप, पानी 1/2 कप, तेल तलने के लिये, नमक स्‍वादानुसार

व‍िधि: पैन में तेल गरम करके कटी प्‍याज, हरी मिर्च और अदरक डालें। जब सभी सामग्री पक जाए तब उसमें पालक डालकर 3 मिनट पकाएं| इसमें उबला आलू, गरम मसाला और नमक डालकर इस मिश्रण के कटलेट बना लें| एक दूसरे कटोरे में बेसन, नमक और पानी का घोल बनाकर कटलेट को उसमें डुबाये और ब्रेड के चूरे में लपेटकर गरम तेल में डीप फ्राई कीजिये।

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------

पनीर के पकवान


पनीर फ्रैंकी

सामग्री: पनीर १०० ग्राम, मैदे की रोटियाँ ४, १ कप गोभी-शिमला मिर्च-गाजर बारीक़ कटे, २ आलू मैश किये, नींबु रस १ चम्मच, हल्दी पावडर ¼ चम्मच, लाल मिर्च पावडर ½ चम्मच, भुना जीरा पावडर १ चम्मच, अमचूर १ चम्मच, चाट मसाला ½ चम्मच, हरा धनिया बारीक़ कटा, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल

विधि: पनीर को बारीक़ करके उसमें आलू, नमक, नींबु रस, हल्दी पावडर, आमचूर और चाट मसाला, हरा धनिया मिलाकर लम्बे आकार के कबाब बना लें। एक पैन में तेल गरम करके दोनों ओर से सेंक लें। एक बर्तन में गोभी, गाजर, शिमला मिर्च में नमक और चाट मसाला डालकर फ्रिज में रख दें। अब तवे पर मैदे को रोटीयाँ हल्की-सी गरम करें और हर रोटी पर एक पनीर कबाब और थोडा सा सैलेड डालकर चाट मसाला और जीरा पावडर छिड़ककर रोल करें और परोसें।

पनीर ऍन्ड चीज़ सीगार्स

सामग्री:
पनीर ४ चम्मच, प्रोसेस्ड चीज़, स्प्रिन्ग रोल शीट ४, ३ हरी मिर्च बारीक कटी, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ४ फ्रेश स्प्रिंग्स पार्सली, २ चम्मच कॉर्नफ्लावर, ½ कप मैदा, तलने के लिए तेल, नमक स्वादानुसार

विधि: एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। एक बाउल में पनीर, प्रोसेस्ड चीज़, हरी मिर्च, लाल मिर्च नमक, पार्सली, कॉर्नस्टार्च डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण के ४ समान हिस्से करें और उन्हें लम्बे क्रोके का आकार दें। आवश्यकतानुसार पानी के साथ मैदा मिलाकर गाढा पेस्ट बनाएँ। इस पेस्ट को स्प्रिन्ग रोल के शिटों पर ब्रश से लगाएँ। हर शिट पर एक-एक क्रोके रखें और कसकर रोल करके लम्बे सिलिन्डर बनाएँ और किनारें सील करें। अब इन्हें गरम तेल में सुनहरा और करारा होने तक तलें और एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। आधा काटकर गर्मागर्म परोसे।

कॉफ़ी मूस
सामग्री: १/२ बड़ा चम्मच कॉफ़ी पाउडर, १/२ कप नारियल का चूरा, १ कप क्रीम, १/२ कप शक्कर पाउडर

विधि:
कॉफ़ी पाउडर को ३ बड़े चम्मच पानी में उबाल लें और ठंडा होने दें। क्रीम व चीनी को अच्छी तरह से फेंटें। अब इसमें नारियल का चूरा व कॉफ़ी का पानी मिलाकर १-२ घंटे फ्रिज में रखें। सर्व करते समय ऊपर से क्रीम, नारियल या ड्राई फ्रूट्स डालें।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------
‘चलो मिठाई बनाने’ चॉकलेटी


दिपावली आते ही घर में ‘चलो मिठाई बनाने’ गूंजने लगता है! तो आप भी इस दीवाली कुछ विशेष बनाएं। लीजिए, दीवाली को खास बनाने के लिए पेश हैं कुछ चॉकलेटी
 मोल्डेड चॉकलेट 
सामग्री: डार्क कम्पाउन्ड ५०० ग्राम, व्हाइट कम्पाउन्ड २५० ग्राम, काजू २-३ टेबलस्पून, बादाम २-३ टेबलस्पून, किशमिश २-३ टेबलस्पून, अखरोट १०-१२ टेबलस्पून, चॉकलेट मोल्ड्स
विधि: डार्क और व्हाइट कम्पाउन्ड को अलग-अलग बारीक कर लें। १ बर्तन में १-२ कप पानी डालें और उसी बर्तन जैसे थोड़े छोटे बर्तन में चॉकलेट डालें और पानी वाले बर्तन में डालकर धीमी आंच पर गरम करें। चॉकलेट बहुत सेन्सटिव होती है इसलिए धीमी गैस पर अच्छी तरह चलाते हुये चॉकलेट को पूरी तरह मेल्ट होने तक पिघला लीजिये। मेल्ट चॉकलेट को थोड़ा ठंडा करें और मनचाहे मोल्ड में चम्मच की सहायता से सारे खांचे भरकर तैयार कर लीजिये। चॉकलेट भरे मोल्ड को १० मिनिट फ्रीज में रखें और सेट होने पर खांचे से निकलकर एयरटाईट डिब्बे में भर लें। चॉकलेट तैयार है।
डार्क और व्हाइट मिक्स चॉकलेट: मनपसन्द मोल्ड में व्हाइट मेल्टेड चॉकलेट, डार्क मेल्टैड चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट क्रमवार डालकर उपरोक्त विधि से चॉकलेट तैयार करें।
ड्राईफ्रूट चॉकलेट: डार्क मेल्टेड चॉकलेट, अखरोट, बादाम आदि और मेल्टेड चॉकलेट क्रमवार डालकर उपरोक्त विधि से चॉकलेट तैयार करें।
काजू चॉकलेट बॉल्स
सामग्री: २०० ग्राम काजू, २०० ग्राम कन्डेन्स्ड दूध, २०० मिलीलीटर दूध, १०० ग्राम शक्कर, १०० ग्राम कद्दूकस नारियल, २०० ग्राम डार्क चॉकलेट
विधि: काजू को पीसकर पाउडर बना लें और कढ़ाई में भुने। दूध गरम करें और इसमें शक्कर, १ गिलास पानी और कन्डेन्स्ड दूध डालें। दूध के मिश्रण को अच्छी से चलाते हुए काजू पाउडर और लगातार चलाते हुए अच्छी से पकाएं। गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने पर छोटे-छोटे बॉल बना लें और नारियल से कोट कर लें। अब चॉकलेट को डबल बोइलिंग सिस्टम से पिघलाकर सभी काजू-नारियल बॉल्स पर लगायें और चुटकी-भर नारियल से सजाकर १० मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
चाकलेट बर्फी 
सामग्री: मावा ४०० ग्राम, पीसी शक्कर २०० ग्राम, बारीक़ कटे काजू आधा कप, कोको पाउडर १/४ कप, घी २ चम्मच
विधि: मावा को बारीक करके १ चम्मच घी डालकर लगातार चलाते हुये धीमी आंच पर भून लें। भुने मावा में शक्कर, कोको पाउडर, काजू डालकर लगातार चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पकायें और किसी बर्तन को घी लगाकर मिश्रण डालकर व काजू से सजाकर २-४ घंटे तक बर्फी जमने के लिए रख दें। बर्फी अच्छी तरह जम जाने पर मनपसन्द आकार में काटकर फ्रिज में रखें।

Comments

Popular posts from this blog

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. की आचार्य पदवी के रजत महोत्सव पर श्री नाकोड़ा दर्शन धाम पर वृक्षारोपण

राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. की आचार्य पदवी के रजत महोत्सव पर श्री नाकोड़ा दर्शन धाम पर वृक्षारोपण मुंबई: प.पु. आचार्यश्री राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. के आचार्य पदवी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम-ढेकाले विलेज, पालघर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर नाकोड़ा दर्शन धाम में 25 वृक्ष रोपित किये जायेंगे, जिनमें 24 वृक्ष जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के नाम पर तथा एक वृक्ष अतिरिक्त स्थल पर दादा गुरुदेव श्री दर्शनसागर सूरीश्वरजी म.सा.जी की स्मृति में लगाया जाएगा। गोडवाड़ के पर्यावरण संरक्षण के विकास के लिए पिछले 2 वर्षों से समर्पित भाव सेकार्यरत श्रीमती ज्योति श्रीपालजी मुणोत द्वारा श्री नाकोड़ा दर्शन धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन होगा। श्रीमती मुणोत द्वारा बताया गया कि प.पु. गुरुदेव की आचार्य पद की सिल्वर जुबली  के अवसर पर 13 फरवरी 2022 को आयोजित रजत समारोह में पधारे अतिथियों के हाथों एक-एक वृक्ष रोपित किये जायेंगे। राष्ट्रसंत चंद्राननसागर सूरीश्वरजी म.सा. एवं साध्वीश्री कल्पिताश्रीजी म.सा. स...