Skip to main content

Posts

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

धामनियां कि तपस्वी बेटी के साडे तीन माह (105 दिन के उपवास ) की तपस्या पूर्ण कल प्रातः 8 बजे बड़ी सादड़ी में निकलेगा वरघोड़ा।

15 नवम्बर धामनियाँ। आचार्य श्री शिवलालजी म.सा. की जन्म स्थली गाॅव धामनिया में जन्मी  एवं राजस्थान के बडीसादडी निवासी रमेश चन्द्र चौधरी की धर्म पत्नी श्रीमती अंगूर बाला चौधरी के कल 105  दिवस्  की तपस्या पूर्ण होगी । गांव धामनियां के स्वर्गीय श्री सुरजमल लसोड की बेटी एवँ मांगीलाल व अशोक लसोड की छोटी बहिन तथा कमलेश एवं सुनीता चौधरी की मम्मीजी जो बडीसादडी के जैन स्थानक पर विराजमान हुक्म संघ के कोहिनूर नवम् नक्षत्र व्यसन मुक्ति के प्रणेता आचार्य भगवन्त 1008 श्री रामलालजी म. सा. के शुशिष्य शासन दीपक श्री अक्षय मुनि जी म.सा एवं अमित मुनि जी म. सा आदी ठाणा दो के सदप्रेरणा से श्रीमती अंगुर बाला चौधरी के कल साडे तीन माह (105 दिन )  कि तपस्या पूर्ण होगी । तथा 17 नवम्बर को प्रात: पारणा होगा । ज्ञात रहें की आपने पुर्व मे भी 11- 41 तथा 71  तपस्या कर रखी है।  तथा कल 16 नवम्बर को  प्रातः 8 बजे बडे धूमधाम से तपस्विनी का वरघोड़ा समता प्रवचन हाल बड़ी सादड़ी से निकाला जाएगा तद पस्चात म.सा. के मुखारबिंद से प्रातः 9:30 बजे छोटे साजनान का पंचायती नोहरा पर प्रवचन एवम 105 उपवा...

मस्त मेसैज बेटी के नाम

राजा दशरथ जब अपने चारों बेटों की बारात लेकर राजा जनक के द्वार पर पहुँचे तो राजा जनक ने सम्मानपूर्वक बारात का स्वागत किया | तभी दशरथ जी ने आगे बढ़कर जनक जी के चरण छू लिए, चौंककर जनक जी ने दशरथ जी को थाम लिया और कहा " महाराज आप बड़े हैं वरपक्षवाले हैं, ये उल्टी गंगा कैसे बहा रहे हैं? " इस पर दशरथ जी ने बड़ी सुंदर बात कही.., " महाराज आप दाता हैं कन्यादान कर रहे हैं, मैं तो याचक हूँ, आपके द्वार कन्या लेने आया हूँ | अब आप ही बताएँ कि दाता और याचक दोनों में कौन बड़ा है?" यह सुनकर जनक जी के नेत्रों से अश्रुधारा बह निकली | भाग्यशाली हैं वो जिनके घर होती हैं बेटियाँ. हर बेटी के भाग्य में पिता होता है लकिन हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं होती है।..

काश! मुझे भी कोई सम्मान मिला होता तो मैं भी लौटाता

पिछले दिनों सम्मान लौटने वाले हुए वाकयों को याद करता हूँ तो दिल में एक टिस सी उठती है कि काश! मुझे भी कोई सम्मान मिला होता तो मैं भी लौटा पाता क्योंकि इतना चर्चित तो वें तब भी नही हुए थे, जब उन्हें सम्मान मिला था| उससे कहीं अधिक चर्चित तो वें सम्मान लौटाकर हो गये| दोस्तों... हालाँकि मेरी उम्र अभी सम्मान पाने जितनी नही हुई और ना ही मेरी राजनीति या सामाजिक शिखर तक कोई पहुँच हैं लेकिन इतना तो पता ही है कि सम्मान प्राप्त करना अपने-आप में विशिष्ठ अनुभूति है, जिसे शब्दों में नही ढाल नही सकते|                           हाँ तो मैं बात कर रहा था, अपने सम्मान की और बुद्धिजीवियों द्वारा सम्मान लौटने की| छोटे मुंह, बड़ी बात होगी लेकिन इस लेख के माध्यम से आप सभी को सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूँ कि ‘गर आप बदलाव लाना चाहते हैं तो स्वयं बदलिए| विरोध के और भी कई तरीके हैं| जी-तोड़ मेहनत, विशिष्ठ उपलब्धियों व प्रयासों के बाद ही आप सभी सम्मानित होने के उस दुर्लभ अवसर को प्राप्त क...

युथ फोरम व प्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स सेमिनार संपन्न

भायंदर/गोडवाड ज्योती: सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम व प्रेरणा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स पर सेमिनार का आयोजन किया गया , जिसमे राष्ट्रीय आरोग्य एवं सुरक्षा परिषद ने मार्गदर्शन किया तथा भाषातज्ञ जयश्री केशव ने इंग्लिश सीखने के आसान तरीकों के बारे में जानकारी दी व कहा कि हिंदी की तरह अंग्रेजी रोजमर्रा की जिंदगी में व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जरुरी भाषा होते जा रही है इसलिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना बेहद जरुरी है| आज हर तरह के बिल , मोबाइल पर जानकारी आदि ज्यादातर इंग्लिश में ही होते हैं| पढाई में भी इसका प्रचलन बढ़ता जा रहा है| अगर हम सोच ले तो पांच दिन में भी इसे सीख सकते हैं| प्रेरणा फाउंडेशन की पुष्पाजी जैन ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वे इस उपक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए| सेमिनार में परिषद के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कोलंबकर , इंग्लिश ट्रेनर पानेरी पारेख , सोनीका पाटील , काउंसलर फ़रहीन शेख व उद्धव सावंत ने भी सहयोग दिया| आभार दीपक रमेश जैन ने व्यक्त किया|

मां कृपा अतिथिगृह का उद्‌घाटन वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर के हाथो संपन्न

जोधपुर/गोडवाड ज्योति: जोधपुर के निकट रेंदडी गांव के प्राचीन मंदिर माता राणी भटियाणी के निकट माता राणी भटियाणी चेरिटेबल ट्रस्ट-पाली द्वारा नवनिर्मित मां कृपा अतिथिगृह का उद्‌घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर के हाथो किया गया| साथ ही इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचेतक मदन राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख , विधायक संजना आगरी , विधायक केसाराम चौधरी , नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा , पूर्व सांसद पुष्प जैन , डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी , प्रधान गिरिजा राठौड़ , प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत , चेयरमैन मांगीलाल चौहान , ट्रस्ट अध्यक्ष उगमराज सांड, राजेंद्र भंडारी , कमल गोयल, बंशीलाल भूतड़ा, मूलसिंह भाटी , पंचायत समिति रानी की प्रधान श्रीमती नवरतन , सोजत प्रधान गिरीजा राठौड़ , मारवाड़ जंक्शन प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत , उप-सरपंच रेंदडी सरोज देवी ,   अशोक बाफना , सोहनलाल तोसनीवाल , गुमानमल भंसाली आदि सहित बड़ी संख्या में माता के भक्त उपस्थित थे| इस उपलक्ष में मन्दिर प्रांगण में रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया| एवं सुरेश चौधरी सहित...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।