जोधपुर/गोडवाड
ज्योति: जोधपुर के निकट रेंदडी
गांव के प्राचीन मंदिर माता राणी भटियाणी के निकट माता राणी भटियाणी चेरिटेबल
ट्रस्ट-पाली द्वारा नवनिर्मित मां कृपा अतिथिगृह का उद्घाटन भारतीय जनता
पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
ओमप्रकाश माथुर के हाथो किया गया| साथ ही इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के
रूप में मुख्य सचेतक मदन राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख, विधायक संजना आगरी, विधायक केसाराम चौधरी, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, पूर्व सांसद पुष्प
जैन, डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी, प्रधान गिरिजा राठौड़, प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, चेयरमैन मांगीलाल चौहान, ट्रस्ट अध्यक्ष उगमराज सांड, राजेंद्र भंडारी, कमल गोयल, बंशीलाल
भूतड़ा, मूलसिंह भाटी, पंचायत समिति रानी की प्रधान श्रीमती नवरतन, सोजत प्रधान
गिरीजा राठौड़, मारवाड़ जंक्शन
प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत,
उप-सरपंच रेंदडी
सरोज देवी, अशोक बाफना, सोहनलाल तोसनीवाल, गुमानमल भंसाली आदि सहित बड़ी संख्या में माता के भक्त उपस्थित थे| इस उपलक्ष में मन्दिर
प्रांगण में रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया
गया| एवं सुरेश चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ट्रस्ट अध्यक्ष उगमराज
ने बताया कि उगमराज सांड ने कहा कि 8 हजार स्क्वायर फीट
में बनी इस धर्मशाला में 12 कमरे, एक भोजनशाला व रसोईघर का निर्माण तथा मन्दिर का
जीणोद्धार ट्रस्ट ने करवाया है। इस अतिथिगृह में मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए
निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
Comments
Post a Comment