Skip to main content

अज्ञात कारणों में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

पाली। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। समय रहते दो दमकल की सहायता से आग पर काबू पा लेने से बड़ी घटना होने से टल गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित भैरवा टैक्सटाइल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी की घटना के बाद फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री में लगी कपड़ा प्रोसेस की मशीन में धुआं उठने के बाद मजदूरों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें अधिक फैलता देख दमकल को सूचित किया। जिस पर दो दमकलों ने मौके पर पहंुच आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस आगजनी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बंद फैक्ट्री में कैसे उठा धुआं?
एक तरफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि पिछले तीन माह से आदेश के बाद शहर की सभी औद्योगिक इकाइयों में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उनकी टीम भी समय-समय पर माॅनिटरिंग करने के साथ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन शुक्रवार को हुई इस आगजनी की घटना से मालूम चलता है कि शहर की आधे से अधिक इकाइयां पूर्व की भांति संचालित हो रही हैं। एनजीटी के आदेशों की पाली के उद्यमी खुलेआम धज्जियां उड़ाकर अपनी फैक्ट्रियों में पूर्व की भांति कामकाज जारी रखे हुए हैं।

चोरी-छिपे कार्य करने के बाद प्रोसेस हुए कपड़े को रात के समय वाहनों के जरिए बाहर भेजा जा रहा है। इस मामले को नवज्योति ने पिछले दिनों उठाया था, लेकिन बोर्ड ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि जब पाली की इकाइयां बंद हैं तो फिर इनमें धुआं कैसे उठा? जब नवज्योति ने घटना का कवरेज किया तो वहां मजदूर काम कर रहे थे तो कोई कपड़े के थान को एकत्र कर रहे थे। वहीं एक वाहन में माल तैयार होकर बाहर भेजा जा रहा था। लगता है कि इन उद्यमियों को एनजीटी के आदेशों की कोई परवाह नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...

*उदयपुर से फतापुरा विहार सूचना*

सुविशाल गच्छाधिपति लोकसन्तश्री वर्तमानाचार्य *श्रीमद्वि जयतंसेन सूरीश्र्वरजी म सा जी* *दिनांक 24 दिसम्बर 2016 सुबह उग्रसेनजी गोरवाडा का निवास बिग बाजार के सामने सुखडिया सर्कल के पास उदयपुर मे विराजमान रहेगे* गच्छाधिपति श्री शाम को विहार कर रात्रि विश्राम थुर स्कुल मे रहेगा, 25 दिसम्बर को पिन्डवाडा वाले मार्ग पर विहार जारी आगे विहार कर फतापुरा नगर मे गुरु सप्तमी पर्व के कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेंगे! ✍🏽 ब्रजेश बोहरा नागदा