Skip to main content

रतन टाटा ने बनाई कोर टीम, मिस्त्री के 'दो प्लेयर्स' को दी जगह

टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने अपने पुराने विश्वासपात्र प्रसाद मेनन को नए बनाए गए चेयरमैन ऑफिस से जोड़ लिया है। सूत्रों ने बताया कि यह ऑफिस नए चेयरमैन की नियुक्ति होने तक 103 अरब डॉलर के टाटा ग्रुप के कामकाज की कमान संभालेगा। इस साल जनवरी तक मेनन सिंगापुर एयरलाइंस के साथ टाटा ग्रुप की एयरलाइंस जेवी विस्तारा के चेयरमैन थे। उससे पहले वह टाटा केमिकल्स और टाटा पावर के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं।

चेयरमैन के ऑफिस के बाहर भी रतन टाटा सीनियर ग्रुप लीडरशिप पोजीशंस पर रिक्तियों को भर रहे हैं। एस पद्मनाभन को ग्रुप का ह्यूमन रिसोर्स हेड (CHRO) बनाया जाएगा। पिछले सप्ताह इस पद से एन एस राजन ने इस्तीफा दिया था।जीई इंडिया के फॉर्मर एग्जिक्युटिव गोपीचंद कटरागड्डा टाटा ग्रुप के ग्रुप चीफ टेक्नॉलजी एंड इनोवेशंस ऑफिसर बने रहेंगे। कटरागड्डा ने 2014 में टाटा ग्रुप को जॉइन किया था और वह इस ग्रुप के पहले सीटीओ भी बने।

सायरस मिस्त्री की पांच सदस्यों वाली ग्रुप एग्जिक्युटिव काउंसिल में रहे हरीश भट्ट को टाटा ब्रांड का कस्टोडियन और ग्रुप के लिए बिजनस डिवेलपमेंट हेड बनाया जा सकता है। जीईसी को पिछले सप्ताह भंग कर दिया गया था। जीईसी में भट्ट के सहयोगी रहे मुकुंद राजन चीफ सस्टेनेबिलिटी एंड ग्रुप एथिक्स ऑफिसर के पद पर कायम रहेंगे और उन्हें ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, मिडल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका, सिंगापुर और आसियान में टाटा संस के कार्यालयों को मैनेज करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

चेयरमैन ऑफिस में टाटा के कुछ और विश्वासपात्र सीनियर लोगों को लाया जाएगा। इनमें कंपनी के मौजूदा एग्जिक्युटिव्स सहित कुछ पूर्व बिजनेस हेड्स शामिल हो सकते हैं। इस ऑफिस का मुख्य अजेंडा ग्रुप के कारोबार में स्थायित्व लाना और इसकी नीतियों को कायम रखना होगा।सूत्रों ने बताया कि एन ए सूनावाला, कृष्ण कुमार, अमित चंद्रा और आर वेंकटरमण जैसे टाटा ट्रस्ट के सीनियर अधिकारी रतन टाटा को स्ट्रैटिजिक इनपुट्स देते रहेंगे। सूनावाला और कुमार दशकों तक टाटा के करीबी सर्कल में शामिल रहे हैं। वहीं प्राइवेट इक्विटी ग्रुप बेन कैपिटल के इंडिया एमडी चंद्रा को टाटा ट्रस्ट्स ने इस साल अगस्त में टाटा संस के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाया था।

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...