Skip to main content

गुरु के शक्तिपात के रुप में मिलता है वासक्षेप - लोकसन्तश्री

जयन्तसेन धाम में हुआ महंत श्री गोपालदासजी महाराज का बहुमान
रतलाम 4 नवम्बर 16 । दीपावली पर्व से जयन्तसेन धाम में गुरुभक्तों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है । लोकसन्त, आचार्य, गच्छाधिपति श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के दर्शनार्थ आ रहे श्रद्धालुओं को प्रतिदिन वासक्षेप के रुप में आशीर्वाद मिल रहा है । शुक्रवार को सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष व बड़ा रामद्वारा के महंत श्री गोपालदासजी महाराज भी लोकसन्तश्री के दर्शन-वन्दन करने जयन्तसेन धाम पहुंचे। चातुर्मास आयोजक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप परिवार व रतलाम श्रीसंघ ने महंतश्री का बहुमान किया। महंतश्री ने कहा कि लोकसन्तश्री का चातुर्मास रतलाम का सौभाग्य है । सालों बाद आया यह अवसर अनन्त वर्षों तक याद किया जाएगा ।
लोकसन्तश्री ने गुरुभक्तों को आशीर्वचन में कहा कि साधना में सफल होने के लिए साधक को गुरूकृपा अनिवार्य है। गुरूकृपा पाने के लिए हृदय में गुरू के प्रति पूर्ण श्रद्धा होना चाहिए। गुरू शिष्य के ऊपर अनेक प्रकार से अपनी शक्ति प्रत्यारोपित करते हैं। गुरू की दृष्टि पडऩे से भी शक्ति प्राप्त होती है। शब्दों एवं हस्त के द्वारा भी गुरु की शक्ति का संचार शिष्य के अंदर हो जाता है। वासक्षेप गुरु के शक्तिपात के रुप में मिलता है, इसे तभी करवाना चाहिए जब गुरू प्रसन्नचित्त, एवं अनुकूलता में हो। यह सामान्य क्रिया नहीं है इसका मूल्यांकन करना चाहिए। महंतश्री गोपालदासजी महाराज से कुशलक्षेम पूछने के साथ लोकसन्तश्री ने साहित्यिक चर्चा भी की। उनका नरेन्द्र घोचा, नरेन्द्र छाजेड, राजेश जैन, पवन पाटौदी आदि ने बहुमान किया ।
तीरने का साधन है धर्म-आराधना : मुनिराजश्री
मुनिराजश्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने सुबह प्रवचन में कहा कि मानव जीवन प्रभु कृपा से ही प्राप्त होता है। प्रभु कृपा से हमें जीवन में मात्र समय ही नहीं बहुत अनुकूलता भी मिली है, लेकिन प्रभु के लिए भी हमारे पास समय नहीं है। हमारा अधिकतम समय मौज-शौक-स्वार्थमय प्रवृत्तियों में ही व्यतित हो रहा है। भक्ति, आराधना, साधना के लिए हमेशा समय की कमी रहती हैं। संसार के सुखों को पाने लिए जैसे मूल्य चुकाना पड़ता है, वैसे ही उनसे बंधने वाले कर्मों का भी हिसाब देना पड़ेगा। प्रभु ने जीवन में तीरने के साधन दिए हैं तो साथ ही डूबने के भी दिए है। धर्म-आराधना तीरने का साधन है।
उत्तराध्ययन सूर्त का विवेचन करते हुए मुनिश्री ने कहा कि साधु का जीवन शुभ में प्रवृत्त एवं अशुभ से निवृत होने के लिए है। आचारों की शुद्धि श्रेष्ठ धर्म है, इसका पालन करने वाला अवश्य मोक्ष प्राप्त करता है। आचार ही सबसे बड़ा उपदेश है। इसलिए आचारवंत बनना ही प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। रतलाम चातुर्मास काश्यप परिवार के पुण्योदय, इस भूमि के उदय एवं रतलामवासियों के सौभाग्य की त्रिवेणी का संयोग है। काश्यप परिवार ने सम्पूर्ण लाभ लेकर पुण्योपार्जन कर लिया है, जयन्तसेन धाम का भी सम्पूर्ण अस्तित्व परिवर्तित हो गया है। रतलामवासियों ने भी तपस्या, आराधना, भक्ति करके अपने सौभाग्य का लाभ उठा लिया है।
आज मनेगी ज्ञानपंचमी -
जयन्तसेन धाम में 5 नवम्बर को ज्ञानपंचमी का पर्व मनाया जाएगा । इस मौके पर लोकसन्तश्री के सान्निध्य में प्रात: विशेष प्रवचन तथा देववंदन, जाप तथा प्रतिक्रमण आदि के कार्यक्रम भी होंगे ।ब्रजेश बोहरा नागदा

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...