Skip to main content

धर्म स्वयं के लिए ही नहीं, सबके लिए उपयोगी हो - लोकसन्तश्री चैत्य परिपाटी के बाद आयोजित हुई धर्मसभा




रतलाम 8 नवम्बर 16। लोकसन्त, आचार्य, गच्छाधिपति, श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के सान्निध्य में मंगलवार को जयन्तसेन धाम से कस्तूरबा नगर स्थित श्री नमिनाथ जैन मंदिर की भव्य चैत्य परिपाटी निकाली गई । परमात्मा के दर्शन-वन्दन के बाद हुई धर्मसभा में लोकसन्तश्री ने कहा कि जीवन को सफल करने के लिए परमात्मा ने धर्म का मार्ग बताया है । धर्म को धारण करने वाला हर समय शुभ भाव में रहता है । धर्म स्वयं के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए उपयोगी बनना चाहिए।
चैत्य परिपाटी में लोकसन्तश्री के साथ मुनिमण्डल व साध्वीवृन्द भी शामिल हुए। मार्ग में कई स्थानों पर गुरुभक्तों ने गहूली कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गाजे-बाजे के साथ निकली चैत्य परिपाटी जब कस्तूरबा नगर स्थित श्री नमिनाथ जैन मंदिर पहुंची तो क्षेर्तवासियों ने उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वागत किया। लोकसन्तश्री ने आशीर्वचन में दान-धर्म की महत्ता बताई और कहा कि भूतकाल में अनेक पुण्यात्माओं ने अपने गुरु के मार्गदर्शन में दान की नदियां बहाई है। वर्तमान में भी ऐसे ही प्रसंग दिख रहे हैं। धर्म कभी निष्फल नहीं जाता, इसलिए जीवन में हर समय धर्म का भाव रखना चाहिए ।
मुनिराजश्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि धर्म का कभी विस्मरण नहीं करना चाहिए। जीवन में व्यक्ति कितना भी आगे बढ़े, लेकिन जिस धर्म के कारण वह आगे बढ़ता है उसे भूलाना नहीं चाहिए। शिखर पर पहुंचाने वाली हजारों सीढिय़ों में पहली सीढ़ी हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म से विमुख होने वाला कभी सुखी नहीं रहता, इसलिए पुण्यार्जन का कोई अवसर नहीं छोडऩा चाहिए।
काश्यप परिवार का अभिनन्दन -
धर्मसभा में श्री नमिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट ने रतलाम में लोकसन्तश्री का ऐतिहासिक चातुर्मास आयोजित करने पर राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप परिवार का अभिनन्दन किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल सियार, सचिव लोकेश ओस्तवाल, तेजमल कांसवा, राजेन्द्र कोठारी, अशोक कोठारी, संतोष सिसौदिया, प्रवीण डूंगरवाल, अभय मूणत, राजेन्द्र सेठिया, मांगीलाल सियार व प्रमोद रांका ने शॉल, श्रीफल से सिद्धार्थ काश्यप का बहुमान किया। महिला मण्डल अध्यक्ष माणकबेन रांका व सरोज कांसवा ने श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का सम्मान किया। श्री काश्यप सम्मान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लोकसन्तश्री के रतलाम चातुर्मास के लिए समाज ने हमारे परिवार को माध्यम बनाया, इससे नगर के साथ ही हमारे परिवार को भी पुण्यवृद्धि करने का अवसर मिला। गुरुदेव का आशीर्वाद सबके लिए हितकारी होगा।
समय के साथ अपनाएं संयम - मुनिराजश्री
चैत्य परिपाटी के बाद जयन्तसेन धाम में प्रवचन देते हुए मुनिराजश्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि समय के साथ संयम को अपनाना आवश्यक है। संयमित जीवनशैली के लिए धर्म का अनुगमन करना पड़ता है। यदि समय पर संयम नहीं सीखा तो समय सबकुछ सीखा देता है। मुनिराजश्री अपूर्वरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि जीवन की गाड़ी में शुभ भाव का पेट्रोल भरा होना चाहिए। नियमरुपी ब्रेक भी होने चाहिए और धर्मरुपी पहिए रहना आवश्यक है। जीवन की गाड़ी इसी से मोक्ष तक पहुंचेगी। मुनिराजश्री जिनागमरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि कर्म के सत्य को स्वीकारना सीखो। कर्म ही हर समय जीवों को सुख-दुख का दर्शन व अनुभव करवाते हैं, इसलिए जीवन की हर क्रिया को सोच-समझकर करना चाहिए । प्रवचन के अन्त में दादा गुरुदेव की आरती हुई, इसका लाभ श्रीमती प्रेमलता नरेन्द्र कुमार छाजेड़ ने लिया।
ब्रजेश बोहरा नागदा

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

34 लच्छवाड के क्षत्रियकुंड तीर्थ से भगवान महावीर की मूल प्रतिमा चोरी होने से जैन समाज में भारी रोष, मूर्ति तलाशने की मांग तेज

मुम्बई/गोडवाड ज्योती: भगवान महावीर की जन्मभूमि लच्छवाड के क्षत्रियकुंड तीर्थ से भगवान महावीर स्वामी की अंदाजित 500 kg वजन की मूल प्रतिमा चोरी होने से महाराष्ट्र के समस्त जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। मुम्बई में बिराजित कई जैनाचार्यों से सलाह के बाद वरिष्ठ विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से बात करके इस दुर्लभ एवं अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतिमा को तत्काल तलाशने व दोषी लोगों को पकड़ने की मांग की है। मान्यता है कि यह प्रतिमा भगवान महावीर के भाई नंदीवर्धन ने भगवान के जीवितकाल में ही स्थापित करवाई थी। जैन धर्म में इसे भगवान महावीर की प्रथम प्रतिमा माना जाता है। विधायक लोढ़ा ने इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी बातचीत करके बिहार सरकार से कारवाई तेज करवाने की मांग की है। ज्ञात हो कि बिहार के लच्छवाड़ में स्थित भगवन महावीर स्वामी के जन्मस्थल क्षत्रियकुण्ड में बने 2600 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर से करीब पांच सौ (500) किलो वजन की महावीर स्वामी की प्रतिमा 26/11/15 की रात चोरी हो गयी थी। कालखंड के हिसाब से अतिप्राचीन ए...