Skip to main content

चातुर्मास की आराधना का क्रम चलता रहे निरंतर: लोकसंत

रतलाम 11 नवम्बर 16 । चातुर्मास का अवसर आराधना के लिए सर्वोतम है। चातुर्मास में हमारे द्वारा जो आराधना हुई है, उसका क्रम निरंतर चलना चाहिए। संसार में सोचा हुआ नही होता, लेकिन नहीं सोचा हुआ हो जाता है। ऐसी विचित्रताओं से भरे संसार में धर्म को सदैव साथ रखना चाहिए, क्योंकि वही हमारे साथ हमेशा रहता है । धर्म का अंश हमें हर प्रतिकूलता से मुक्त करके पुन: अनुकूलता में ले जाता है ।
यह उद्गार लोकसन्त, आचार्य, गच्छाधिपति, श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. ने जयन्तसेन धाम में आए गुरुभक्तों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने धर्म का जो मार्ग बताया है, उसका अनुसरण करके हर व्यक्ति मोक्ष प्राप्त कर सकता है । महावीर को इसलिए सिर्फ सुनने तक सीमित न रखें, अपने जीवन और आचरण में लाएं । लोकसन्तश्री से शुक्रवार को प्रसिद्ध कवि एवं चिन्तक प्रो. अजहर हाशमी, योगाचार्य ओम चौरसिया व पूर्व सिविल सर्जन डॉ. कैप्टन एन.के. शाह. ने सहित कई गुरुभक्तों ने दर्शन-वन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
उत्तराध्ययन सूर्त के हर शब्द में अनन्त शक्ति: मुनिराजश्री
मुनिराजश्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने लोकसन्तश्री की निश्रा में उत्तराध्ययन सूत्र के वाचन का समापन किया । अंतिम तीन अध्यायों की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि शब्दों की दुनिया अनोखी होती है। शब्द सर्जन भी कर सकता है विसर्जन भी। शब्द मिर्त भी बना देते हैं, शत्रु भी, शब्द के द्वारा सम्मान भी पा सकते हैं अपमान भी। अत: शब्दों का उपयोग सोच-समझकर ही करना चाहिए। उत्तराध्ययन सूत्र का हर शब्द अनंत शक्ति से भरा है। इन शब्दों में आत्मा को परमात्मा बनाने का सामर्थ्य है। शब्दों में भरे भावों को जीवन में अनुसरण करना भी आवश्यक है। मुनिश्री ने कहा कि उत्तराध्ययन श्रवण की सार्थकता तभी होगी, जब हम संसार के विभावों से दूर रहने का सफल प्रयत्न करते रहेंगे। जयन्तसेन धाम चार माह तप तो लोकसन्तश्री के सानिध्य से महका है, अब इस महक को बनाए रखने की जिम्मेदारी आप सबकी है। मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को जयन्तसेन धाम से जुड़ाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हुए 9 नियम बताए, जिसमें से अनेकों ने शक्ति अनुसार 1/2/3 नियम पालन का संकल्प लिया। इस मौके पर श्री महावीर महिला सेवा समिति बाजना बस स्टैण्ड द्वारा चातुर्मास आयोजक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप परिवार की श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का अभिनन्दन किया। दादा गुरुदेव की आरती का लाभ गिरधारीलाल लेवा परिवार ने लिया ।
150 आराधकों ने किया दीपक एकासणा -
लोकसन्तश्री की निश्रा में जयन्तसेन धाम में शुक्रवार को दीपक एकासणा का आयोजन किया गया, जिसमें चातुर्मास आयोजक परिवार की नीता काश्यप ने दीपक प्रगटाकर एकासणा प्रारंभ करवाया। इस तप में जब तक दीपक चलता है, उसी समय में एकासणा करना होता है। मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा. ने मंगलाचरण करते हुए सभी को इस तपस्या को करते हुए दैनिक जीवन में भी तप के भावों को अपनाने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कर्मों की निर्जरा करने के लिए तप सर्वश्रेष्ठ मार्ग है।
सेवा-अभिनन्दन समारोह आज -
लोकसन्तश्री की निश्रा में 12 नवम्बर को प्रात: 10.00 बजे जयन्तसेन धाम में ‘सेवा अभिनन्दन’ समारोह आयोजित होगा । चातुर्मास आयोजक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह में रतलाम चातुर्मास को ऐतिहासिक व सफल बनाने वाले सहयोगियों की सेवा का अभिनन्दन किया जाएगा।ब्रजेश. बोहरा नागदा

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...