पाली/गोडवाड ज्योती: पाली जिले के सेंदड़ा क्षेत्र के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुस्कालय भवन का शिलान्यास धौलिया के विद्यालय में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री सुरेंद्र गोयल ने किया। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंद्रह लाख की लागत से पुस्तकालय भवन बनेगा। शिलान्यास के बाद प्रधानाचार्य डॉ पूनमसिंह भाटी के नेतृत्व में शाला परिवार की ओर से अतिथियों का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि अपना लक्ष्य तय कर उसे पाने के हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाएं पढ़ेंगी तो दो घरों को संवारेगी। इस मौके पर प्रधान शोभा चौहान, उपप्रधान देवीसिंह चौहान, सरपंच शंकरलाल कटारिया आदि मौजूद थे।
मंत्री गोयल ने ग्रामीणों की मांग पर धौलिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधायक कोष से एक कक्षा कक्ष, बंद पड़ी पेयजल स्कीम को सुचारू करवाने के लिए करीब तीन लाख देने की घोषणा की।
मंत्री गोयल ने ग्रामीणों की मांग पर धौलिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधायक कोष से एक कक्षा कक्ष, बंद पड़ी पेयजल स्कीम को सुचारू करवाने के लिए करीब तीन लाख देने की घोषणा की।

Comments
Post a Comment