Skip to main content

आपकी हथेली में हैं ऐसे निशान तो आप भी बनेंगे करोड़पति

समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है क‌ि व्यक्त‌ि की हथेली में मौजूद कुछ रेखाओं को देखकर उनकी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि को जाना जा सकता है। कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं ज‌िन्हें देखकर यह साफ कहा जा सकता है क‌ि व्यक्त‌ि करोड़पत‌ि होगा। अमीर लोगों को देखकर अगर आपके मन में टीस उठती है कि काश आप भी अमीर होते। आपके पास भी बड़ा सा बंगला, गाड़ी होती तो निराशा और ख्यालों के भंवर से निकलिए। देखिए अपनी हथेली और जानिए कि आपकी किस्मत में करोड़पति बनना लिखा है या नही? यहां हम आपको हथेली में मौजूद कुछ ऐसे चिन्हों के बारे में बता रहे हैं, जो लखपति और करोड़पति लोगों की हथेली में पाए जाते हैं।

Ø हथेली भारी हो और उंगल‌ियों का आधार भी बराबर है साथ ही भाग्य रेखा एक से अध‌िक हो तो यह संकेत है क‌ि आपका भाग्‍य कई ओर से लाभ द‌िलाएगा। ऐसे व्यक्त‌ि को अचानक धन लाभ म‌िलता है और करोड़पत‌ि बन जाता है।

Ø हथेली में अनामिका उंगली के ठीक ऊपर सूर्य पर्वत स्थित होता है। यहां तक आने वाली रेखा सूर्य रेखा कहलाती है जिनकी हथेली में इस रेखा के ऊपर स्टार यानी सितारे का चिन्ह होता है, वह धनवान होने के साथ ही सम्मानित और मशहूर होते हैं।

Ø मध्यमा ऊंगली के ऊपर शनि का स्थान होता है। इस स्थान तक पहुंचने वाली रेखा भाग्य रेखा कहलाती है। जिनकी हथेली में भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान बना होता है वह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। किस्मत इन्हें लखपति, करोड़पति बनने में पूरी मदद करती है।

Ø अंग्रेजी में धन को मनी कहा जाता है। मनी अंग्रेजी में M से शुरू होता है। जिनकी हथेली में मनी का पहला लेटर यानी M चिन्ह बना होता है वह भी आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होते हैं।

Ø हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर कोई रेखा सूर्य पर्वत तक आ रहा है या सूर्य रेखा का स्पर्श कर रहा है तो यह शुभ चिन्ह है कि आप करोड़पति बनेंगे और आपकी ख्याति दुनिया भर में फैलेगी।

Ø हथेली के अंत में देखिए, अगर आपको वहां मछली का चिन्ह नजर आ रहा है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ चिन्ह है। यह संकेत है कि आप धार्मिक व्यक्ति होंगे। ईश्वर की सहायता और पूर्वजन्म के कर्मों से धनवान बनेंगे।

Ø सूर्य रेखा के बारे में पहले भी बात कर चुके हैं कि यह अनामिका उंगली के ऊपर होता है। जिनकी हथेली में सूर्य रेखा पर त्रिशूल का चिन्ह मौजूद होता है, वह जीवन में अपने प्रयास से ख्याति और खूब धन अर्जित करते हैं।

Ø अंगूठे के जोड़ पर आपके यव का चिन्ह है तो आप धनवान होंगे। यह चिन्ह पूर्वजन्म के अच्छे कर्मों से ही किसी व्यक्ति की हथेली में आते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली में यह चिन्ह होता है, वह गरीबी में पैदा होकर भी अमीर बनता है।

Ø कमल पुष्प देवी लक्ष्मी का आसान है। जिनकी हथेली में कमल पुष्प का निशान होता है उन पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति धनवान और प्रतिभावान होते हैं|

Ø जिनकी हथेली में सूर्य पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह होता है, वह सरकारी क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। यह धनवान और प्रभावशाली व्यक्ति होते हैं।

Ø हथेली में उंगल‌ियां सीधी हो और जीवन रेखा गोल हो साथ ही शुक्र पर्वत पर त‌िल का न‌िशान हो तो आप करोड़पत‌ि होते हैं।

Ø भाग्य रेखा, बुध रेखा और मस्त‌िष्क से त्र‌िकोण का न‌िशान बने तो आप अमीर आदमी बनेंगे।

Ø हथेली में भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर हो और चन्द्र पर्व से एक पतली रेखा न‌िकलकर भाग्य रेखा से म‌िले तो व्यक्त‌ि व‌िदेश में जाकर धनवान बनता है।

Ø भाग्य रेखा मण‌िबंध से न‌िकलकर सीधे शन‌ि पर्वत पर जाए और सूर्य रेखा एक से अध‌िक हो साथ ही सूर्य और शन‌ि की उंगली सीधी हो तो यह संकेत है क‌ि आप काफी धनवान बनेंगे।

ज्योतिषाचार्य एच.सी. जैन

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

34 लच्छवाड के क्षत्रियकुंड तीर्थ से भगवान महावीर की मूल प्रतिमा चोरी होने से जैन समाज में भारी रोष, मूर्ति तलाशने की मांग तेज

मुम्बई/गोडवाड ज्योती: भगवान महावीर की जन्मभूमि लच्छवाड के क्षत्रियकुंड तीर्थ से भगवान महावीर स्वामी की अंदाजित 500 kg वजन की मूल प्रतिमा चोरी होने से महाराष्ट्र के समस्त जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है। मुम्बई में बिराजित कई जैनाचार्यों से सलाह के बाद वरिष्ठ विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से बात करके इस दुर्लभ एवं अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतिमा को तत्काल तलाशने व दोषी लोगों को पकड़ने की मांग की है। मान्यता है कि यह प्रतिमा भगवान महावीर के भाई नंदीवर्धन ने भगवान के जीवितकाल में ही स्थापित करवाई थी। जैन धर्म में इसे भगवान महावीर की प्रथम प्रतिमा माना जाता है। विधायक लोढ़ा ने इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी बातचीत करके बिहार सरकार से कारवाई तेज करवाने की मांग की है। ज्ञात हो कि बिहार के लच्छवाड़ में स्थित भगवन महावीर स्वामी के जन्मस्थल क्षत्रियकुण्ड में बने 2600 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर से करीब पांच सौ (500) किलो वजन की महावीर स्वामी की प्रतिमा 26/11/15 की रात चोरी हो गयी थी। कालखंड के हिसाब से अतिप्राचीन ए...