थाना/गोडवाड ज्योती: थाने तीर्थ के समीपस्थ मानपाडा स्थित श्री शांतिधाम पदयात्री तीर्थ में प.पू. आचार्यश्री यशोवर्म सुरिश्वरजी म.सा. का विशाल समुदाय के साथ दिनांक 20/11/2016 के शुभ दिवस प्रथम बार पदार्पण हुआ| इस अवसर पर पूज्य गुरुदेवश्री ने भक्तामर पाठ, मांगलिक आदि द्वारा भक्ति के बाद पूज्यश्री ने तीर्थ का अवलोकन किया और 22 वर्षो से निरंतर चल रही पदयात्रा की भूरी-भूरी अनुमोदना कर अपने आशीर्वचनों से सरोबार कर वहां से विहार किया|
इस पदयात्रा के संयोजक श्री के.के. संघवी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि विश्व शांति, मानव कल्याण एवं जैन एकता के विशिष्ट आयोजन के अंतर्गत थाने तीर्थ से मानपाड़ा पदयात्री तीर्थ की पदयात्रा 1/1/2017 से 23वें वर्ष में प्रवेश कर रही है| अंखड, निरंतर चल रही इस पदयात्रा में इस वर्ष 108 पदयात्रा करने वालो को मातृश्री सायरबाई केसरीमलजी ढेलरियावोरा खिंवाड़ा परिवार द्वारा मोहनखेड़ा, भोपावर, भरतपुर आदि तीर्थो की यात्रा करवाई जायेगी| साथ ही राजेन्द्र ग्रुप के संयोजन में प्रतिवर्ष की तरह अभिधान राजेन्द्र कोष के रचयिता दादा गुरुदेव कलिकाल कल्पतरु श्रीमद विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. का 190वां जन्मदिवस एवं 110वां स्वर्गाराहेण दिवस पोष सूद-7 गुरुसप्तमी, गुरूवार, दिनांक 5/1/2017 को भव्य मेले के रूप में मनाया जायेगा, जिसके तहत प्रात: थाने तीर्थ से भव्य रथयात्रा, गुरु गुणानुवाद सभा, श्री राजेंद्सुरी अष्टप्रकारी पूजा, महाआरती, भव्य आंगी एवं गुरुभक्ति के साथ ही पूर्ण दिवस साधर्मिक भक्ति का आयोजन रखा गया है| आयोजन का लाभ खिंवाड़ा निवासी संघवी श्रीमती कुसुमबाई बक्षीरामजी ढेलरियावोरा परिवार ने लिया है| ट्रस्ट द्वारा जारी विज्ञिप्त में सभी गुरुभक्तो को दर्शन-वंदन का लाभ लेने हेतु निवेदन किया गया है|

Comments
Post a Comment