Skip to main content

सीमा पर तनाव: BSF ने दिया ऐसा जवाब कि घुटनों पर आए पाक रेंजर्स, दिखाए सफेद झंडे

सरकारी अफसरों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सेना सीमा से सटे इलाकों में जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बना रही है। 29 सितंबर को भारतीय सेना की एलओसी के पार स्थित आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पड़ोसी मुल्क 'इज्जत बचाने' की हर कोशिश में लगा हुआ है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे फायरिंग का भारतीय सुरक्षाबलों ने ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि पाक रेंजर्स को एक बार तो घुटने ही टेकने पड़े। शायद यही वजह है कि फिलहाल सीमा पर शांति छाई हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपनी सेनाओं को आदेश दिया है कि 'बदले' के लिए बीएसएफ, सेना से लेकर आम लोगों तक को बख्शा न जाए। पाकिस्तान के हालिया रुख से उसकी यह स्ट्रैटिजी साफ नजर आती है। पश्चिमी सीमा पर संघर्षविराम के 500 मामलों में से दो तिहाई बीते पांच हफ्तों में सामने आए हैं। सिर्फ जम्मू की बात करें तो यहां इस साल सीजफायर के 200 मामले दर्ज किए गए। इनमें से अधिकतर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुए। 2015 में पाक की ओर से 405 सीजफायर उल्लंघन के मामले सामने आए थे।

तीन मोर्चे पर लड़ रहा बीएसएफ

अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ को पाक सेना, पाक रेंजर्स और आतंकवादियों की 'तिकड़ी' से निपटना पड़ रहा है। पाक सेना और रेंजर्स की फायरिंग का फायदा उठाकर आतंकी सीमा पार करने की लगातार कोशिश में हैं। हालांकि, भारतीय बलों ने पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं, इस फायरिंग की वजह से सीमा से सटे इलाकों में बहुत सारे आम लोग पलायन कर गए हैं। 100 से ज्यादा स्कूलों को बंद करना पड़ा है।

जब पाक रेंजर्स ने दिखाए सफेद झंडे
बीएसएफ के मुंहतोड़ जवाब की वजह से पाक रेंजर्स अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दिवाली से दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में भारतीय चौकियों को बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों और मॉर्टार से निशाना बनाया। बीएसएफ ने इसका ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि पाकिस्तानी रेंजर्स सफेद झंडे लहराने के लिए मजबूर हो गए ताकि भारतीय पक्ष की ओर से फायरिंग बंद की जाए। बता दें कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

पाकिस्तान की पुरानी आदत

बीएसएफ ने अखनूर में रेंजर्स को हर तरीके से जवाब देने का फैसला किया था। यह इलाका सामरिक नजरिए से बेहद अहम माना जाता है और 'चिकन नेक' भी कहलाता है। चिकन नेक इसलिए क्योंकि पाकिस्तान का एक बड़ा भूभाग भारत के अंदर है। अधिकारी ने बताया, 'रेंजर्स ने जब सफेद झंडे दिए और बातचीत की मांग की तो बीएसएफ ने फायरिंग बंद की। रेंजर्स को साफ तौर पर यह बता दिया गया कि बातचीत सिर्फ कमांडर लेवल पर मुमकिन है।' इसके बाद से ऐसी कोई खबर नहीं आई कि रेंजर्स ने दोबारा से भारतीय पोस्ट को निशाना बनाया। अधिकारी ने बताया कि यह पाकिस्तान की पुरानी आदत है। जब उनके सुरक्षाबलों को यह लगने लगता है कि वे भारतीय प्रतिक्रिया का जवाब नहीं दे सकते तो शांति की बात करने लगते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...