Skip to main content

बाड़मेर संविदा महिला कर्मचारी के साथ मिल जिला परिषद के एक कार्मिक को ब्लैकमेल करने का सनसनी खेज मामला।।

पुलिस अधीक्षक बाड़मेर संज्ञान ले इस मामले में।।
बाड़मेर बाड़मेर जिला परिषद में संविदा पर लगी एक महिला कार्मिक द्वारा अपने विभागीय कार्मिक के साथ की गयी चेट को आधार बना कुछ कथित ब्लैकमेलरों के साथ मिल कर इस कार्मिक को पिछले चार माह से ब्लैकमेल किया जा रहा।मानसिक अवसाद से गुजर रहे इस कार्मिक ने अपनी इज्जत बचाने के लिए कार्यालय के कुछ सहयोगियों के माध्यम से एक बार महिला कार्मिक को पैसे देकर समझौता भी कर लिया था।मगर दीवाली से चार रोज पूर्व व्हाट्सअप पे एक पूर्व नियोजित सन्देश इन ब्लैकमेलरों द्वारा प्रसारित किया गया कि जिला परिषद का एक अधिकारी सहकर्मी के साथ शोषण ।।जल्द खुलासा ।।दूसरे दिन दो युवक जिला परिषद पहुँचते हे।जिला परिषद कार्यालय को शूट कर वीडियो बनाते हैं।ऑफिस में हड़कम्प मचता हैं। कार्यालय का एक अधिकारी इनको बुला के समझाईस करता हैं।जिनका जवाब होता है लड़की ने बयान दिया हैं। अधिकारी की मध्यस्तता से फिर समझौता होता हैं। दीवाली के 5 दिन बाद फिर इन युवकों द्वारा नरेगा के अधिकारी से इस प्रकरण पर बयान लिया जाता हैं। फिर उनमें से एक युवक इस महिला कार्मिक के साथ कार्यालय से बाहर एकांत में कोई गुफ्तगू करते हैं। पीड़ित कार्मिक का कहना है कि उसको पिछले चार माह से परेशां किया जा रहा है।।उसके द्वारा कोई गलत चेट नही की।सहकर्मिक थी ।सामान्य मेसेज किये तो जवाब दे दिया।।बाकी कोई ऐसी बात नही की शोषण की बात आये।।एक बार पैसा ले गए।।बार बार कहा से दूँ।।इधर नरेगा के अधिकारी सुरेश कुमार दाधीच ने बताया कि खबर करने वालो की मंशा सही नही लगती।।पिछले बीस दिनों से खबर के नाम पर कार्यालय का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा हैं। हमने कार्मिक को बुला के बात की उसके द्वारा कोई गलत हरकत नही की गयी।बल्कि दीवाली से दो रोज पूर्व इस कार्मिक द्वारा सहयोगी कार्मिको को दिवाली के उपहार स्वरूप भेंट भी दी गयी जो इस महिला कार्मिक ने भी ली।।फिर वो शोषण कैसे करता।ये मामला पूर्व नियोजित लगता हैं।।तभी महिला कार्मिक इन लोगो के साथ अब काम कर रही हैं ऐसी सुचना हैं।

उक्त महिला संविदाकर्मी चार माह पूर्व इस मामले की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक के पास भी गयी थी ।मगर पुलिस अधीक्षक बहार होने के कारण नही मिले।।लेकिन बाद में चार माह तक सब कुछ ठीक चलता रहा।।फिर अब एकदम प्रताड़ना और शोषण का मामला कैसे पटल पे आया।।कार्मिक सही थी तो वापस पुलिस अधीक्षक से क्यों नही मिली।।घटना की जानकारी क्यों दबाई।।

जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर को इस पुरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।।ताकि बाड़मेर की शांत आबोहवा में ब्लैकमेलिंग जैसे नासूर पैदा न हो।।

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...