दिल्ली की तरह ही पाकिस्तान के लाहौर में भी पिछले कुछ दिनों से धुंध छाई हुई है। इस धुंध की वजह से यहां लोगों को सांसों और आंखों में संक्रमण जैसे कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने लोगों को आगाह करते हुए इस धुंध से आगामी नवम्बर-दिसंबर तक बच के रहने की सलाह दी है।
पाकिस्तान के उच्चाधिकारियों ने पाकिस्तान में फैले इस स्मॉग के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि भारत के पंजाब प्रांत के किसान इस वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। ये किसान खेतों में फसल काटने के बाद भूसा वहीं जला देते हैं। जिससे वायु बहुत हद तक प्रभावित होती है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के साथ-साथ कराची, इस्लामाबाद और कुछ अन्य औद्योगिक शहरों में फैला स्मॉग की मुख्य वजह यही वायु प्रदूषण है।
पदाधिकारियों का कहना है कि लाहौर से इस्लामाबाद के बीच मोटरवे पर भी दृश्यता कम है। इस मोटरवे पर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। मोटरवे के अधिकारियों ने लोगों को धीमी स्पीड से चलने और फॉग लैंप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Comments
Post a Comment