रतलाम की विभिन्न संस्थाओं ने की चातुर्मास आयोजन की अनुमोदना
रतलाम 6 नवम्बर 16। लोकसन्त, आचार्य, गच्छाधिपति, श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. की उपस्थिति में रविवार को रतलाम की विभिन्न संस्थाओं ने चातुर्मास आयोजक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए लोकसन्तश्री ने कहा कि शहर की संस्थाएं यह सम्मान कर रही हैं, पर यदि पूरा रतलाम भी श्री काश्यप का सम्मान करे तो कम है । उनके कार्य अनुमोदनीय हैं, वे किसी जाति, समाज और क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। उनका कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत है।
लोकसन्तश्री ने कहा कि रतलाम बहुत भाग्यशाली है, जो उसे चेतन्यजी काश्यप जैसा चिन्तक और जनहितैषी नेतृत्व मिला है । उनका सम्मान कार्यकर्ता के रुप में हो रहा है लेकिन वास्तव में यह उनके कार्य का सम्मान है । कार्य नहीं करो तो कोई सम्मान नहीं होता । वे चातुर्मास के लिए जबसे रतलाम आए हैं, तबसे श्री काश्यप का सम्मान हो रहा है । विशिष्ट कार्यों के कारण ही उन्हें अब रतलाम के साथ पूरे प्रदेश की योजनाएं बनाने का जिम्मा मिला है, इससे उनकी जवाबदारी बढ़ गई है । उन्होंने रतलाम में पाया कि सबके दिलों में श्री काश्यप के प्रति प्रेम है और श्री काश्यप के दिल में भी हर रतलामवासी बसा हुआ है ।
इस मौके पर महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल ने श्री काश्यप का सम्मान किया । जिला भाजपा अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय भी मौजूद रहे। भाजपा मुखर्जी मण्डल ने अध्यक्ष रमेश बदलानी के नेतृत्व में वीर सावरकर मंच ने अध्यक्ष व एल्डरमेन प्रभु नेका, सचिव मधु शिरोडकर, क्षर्तिय खटिक समाज कल्याण समिति ने अध्यक्ष रमेश नेका, अग्रवाल समाज महासभा ने प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेशचन्द्र अग्रवाल व अध्यक्ष सुरेन्द्र सुरेका, श्री गुजराती सेन समाज ने अध्यक्ष राधेश्याम परिहार, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष हिरेन्द्र परमार तथा माली सैनी समाज ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष मोहन पटेल व पूर्व महापौर आशा मौर्य के नेतृत्व में श्री काश्यप का सम्मान किया। पतंजलि नशामुक्ति समिति ने अध्यक्ष महेश शर्मा, श्री परशुराम ब्राह्मण महासभा ने शांतिलाल शर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन ने अध्यक्ष कीर्ति शर्मा तथा संत कंवरराम सिंधु नगर समिति द्वारा हीरालाल करमचंदानी व विनोद करमचंदानी के नेतृत्व में श्री काश्यप का सम्मान किया। संचालन राजकमल जैन ने किया ।
जागृति यार्ता से धर्ममय हुआ जयन्तसेन धाम -
रविवार को लोकसन्तश्री की निश्रा में मधुकर संस्कार ज्ञानायतन द्वारा निकाली गई धर्म जागृति यार्ता जयन्तसेन धाम आई। सुबह अभिषेक हुआ, दोपहर में संयम संवेदन के आयोजन के बाद शाम को संध्या भक्ति हुई । इन कार्यक्रमों में मुनिराजश्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा., निपुणरत्न विजयजी म.सा., जिनागमरत्न विजयजी म.सा., प्रसिद्धरत्न विजयजी म.सा. ने आध्यात्मिक भावों के साथ वातावरण को धर्ममय बना दिया। ‘पुण्य हो तो ऐसा’ विषय पर विशेष प्रवचन देते हुए निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि पुण्य का उपार्जन धर्म से ही होता है। इसलिए धर्म करने का अवसर जब भी मिले, शुभ भाव से उसे कर लेना चाहिए। धर्म के प्रभाव से ही पुण्यानुबंधी पुण्य प्रकट होता है। काश्यप परिवार द्वारा आज रतलाम चातुर्मास पुण्यानुबंध पुण्य ही है ।
गुरुभक्तों का तांता लगा -
जयन्तसेन धाम में रविवार को दिनभर गुरुभक्तों का तांता लगा रहा । सुबह बदनावर से राजीव गोरवाडा, जैन सोश्यल ग्रुप व मूर्तिपूजक सकल जैन श्रीसंघ के साथ लोकसन्तश्री के दर्शन-वन्दन करने पहुंचे। चातुर्मास आयोजक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप परिवार ने उनका बहुमान किया। गोरवाडा परिवार द्वारा श्री काश्यप एवं श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का अभिनन्दन किया गया । चातुर्मास आयोजक परिवार एवं रतलाम श्रीसंघ ने नैनावा से आए प्रकाश भाई जयन्ती भाई, निम्बाहेडा श्रीसंघ के सुरेन्द्र डुंगरवाल व मनोहरलाल सिंघवी, पूर्व विधायक अशोक नवलक्खा तथा मेघनगर श्रीसंघ के शांतिलाल लोढ़ा का बहुमान किया। निम्बाहेडा के फतेहलाल मारु ने कविता पाठ किया, जबकि पूर्व विधायक श्री नवलक्खा ने लोकसन्तश्री से निम्बाहेडा आने की विनती की । अन्त में दादा गुरुदेव की आरती का लाभ कटारिया मिश्रीमलजी नथमलजी नैनावावाले ने लिया ।
लोकसन्तश्री की निश्रा में लोकार्पण समारोह आज -
7 नवम्बर को लोकसन्तश्री मुनिमण्डल व साध्वीवृन्द के साथ प्रात: चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा संस्थापित अहिंसा ग्राम जाएंगे। यहां आशीर्वचन के बाद पोलोग्राउण्ड के समीप उनकी निश्रा में जनचेतना परिषद् द्वारा संचालित बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय भवन में द्वितीय खण्ड का लोकार्पण समारोह आयोजित होगा । इस भवन का निर्माण विधायक निधि से प्रदत्त 14 लाख 50 हजार रुपए से नगर पालिक निगम द्वारा करवाया गया है । समारोह में राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप भवन का लोकार्पण करेंगे । महापौर डॉ. सुनीता यार्दे व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। बधिर व मंदबुद्धि विद्यालय के बच्चों ने विगत दिनों जयन्तसेन धाम में लोकसन्तश्री से विद्यालय आने की विनती की थी, जिस पर लोकसन्तश्री ने जल्द ही आने की बात कही थी । लोकार्पण समारोह के बाद लोकसन्तश्री काटजू नगर जाएंगे । 8 नवम्बर को सुबह उनकी निश्रा में जयन्तसेन धाम से कस्तूरबा नगर स्थित नमिनाथ जैन मंदिर की चैत्य परिपाटी निकाली जाएगी । इसके बाद 9.30 बजे जयन्तसेन धाम में नियमित प्रवचन होंगे ।

Comments
Post a Comment