Skip to main content

*सौभाग्यशाली है पेपराल का धरु परिवार - लोकसन्तश्री*

रतलाम 3 नवम्बर 16। धरु परिवार ने इस गच्छ (संघ) को आठ रत्न दिए हैं । यह बड़े सौभाग्य की बात है कि पेपराल और समूचा क्षेर्त इससे गौरवान्वित हुआ है। भविष्य में भी किसी को संयम लेने के भाव प्रकट हो तो अनुमति अवश्य देना । इस परिवार का समर्पण भाव सदैव स्मरणीय रहेगा ।
यह बात लोकसन्त, आचार्य व गच्छाधिपति श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. ने जयन्तसेन धाम में पेपराल के धरु परिवार के साथ आए सौ सदस्यीय दल को संबोधित करते हुए कही। लोकसन्तश्री का जन्म भी इसी कुल में हुआ है । सांसारिक परिवार के सदस्यों को सम्बोधन में लोकसन्तश्री ने सदैव स्नेह और सद्भाव से रहने की प्रेरणा दी और कहा कि यदि परिवार में स्नेह और सद्भाव रहता है तो सदैव शांति बनी रहती है। इससे परिवार की कीर्ति दूर-दूर तक फैलती है। धरु परिवार के मुनिश्री प्रसिद्धरत्न विजयजी एवं मुनिश्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी ने भी विचार रखे। उन्होंने धरु परिवार के सौभाग्य की सराहना की। इससे पूर्व सौ सदस्यीय दल ने लोकसन्तश्री के दर्शन-वन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चातुर्मास आयोजक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप परिवार एवं रतलाम श्रीसंघ ने धरु परिवार के सदस्यों का स्वागत-सम्मान किया।
धर्मरथ में बैठने वाला निश्चित मोक्ष पहुंचता है: मुनिराजश्री
मुनिराजश्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने लोकसन्तश्री की निश्रा में प्रवचन के दौरान उत्तराध्ययन सूर्त के 23 वें अध्ययन का विवेचन किया । उन्होंने कहा कि अंतर कम हो या ज्यादा, उसे पूरा करने के किसी भी साधन को आवश्यकता तो पड़ती ही है, चाहे वो सायकल हो, गाड़ी हो, ट्रेन हो, जहाज हो या प्लेन हो। इन साधनों का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति अपने गन्तव्य तक पहुंच सकता है। इसी तरह मोक्ष जाने के लिए भी धर्मरथ में बैठना जरुरी है। संसार के साधन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं लेकिन धर्मरथ में बैठने वाला निश्चित मोक्ष तक अवश्य पहुंचता है। दान-शील-तप-भाव ये चार पहिये धर्मरथ के होते हैं। मनुष्य जीवन पाने वाला ही धर्मरथ में बैठकर मोक्ष तक पहुंच सकता है। मुनिश्री ने कहा कि जो एक आत्मा को जीत लेता है वो चार कषाय, मन एवं पांचों इन्द्रियों को भी जीत लेता है। हजारों को जीतने वाला जब तक कषाय को नहीं जीतता है, तब तक वह हारा हुआ ही माना जाता है। प्रवचन के अन्त में दादा गुरुदेव की आरती का लाभ गिरधारीलाल लेवा रतलाम ने लिया ।
रविवार को आएगी धर्म जागृति यात्रा -
अ.भा. श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् द्वारा संचालित मधुकर संस्कार ज्ञानायतन के बाल श्रावकों द्वारा 1 से 6 नवम्बर तक मध्यप्रदेश के 6 नगरों में धर्म जागृति यात्रा का आयोजन किया गया है । इसके माध्यम से नन्हें बालकों को धर्म संस्कार देने का उद्देश्य है। यह यात्रा क्रमश: जावरा, राणापुर, बडऩगर, खाचरौद, 5 नवम्बर नागदा जंक्शन होकर 6 नवम्बर रविवार को रतलाम आएगी। इस दिन 8 से 25 वर्ष के बालक-बालिका, युवक-युवतियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
ज्ञानपंचमी पर विशेष प्रवचन - लोकसन्तश्री की निश्रा में 5 नवम्बर को ज्ञानपंचमी पर्व श्रद्धा से मनेगा । इस अवसर पर सुबह 9.30 बजे जयन्तसेन धाम में ‘ज्ञान बिना अंधियारा’ विषय पर विशेष प्रवचन होंगे। दोपहर. 2.00 बजे देववंदन का आयोजन होंगा।ब्रजेश बोहरा नागदा

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...