Skip to main content

*कथा लोगों की थकान उतारकर ऊर्जा भरती है: लोकसन्तश्रीसन्त पं. कमलकिशोरजी नागर द्वारा लोकसन्तश्री के दर्शन-वन्दन*

रतलाम 2 नवम्बर 16। लोकसन्त, आचार्य श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के मालव माटी के सन्त पं. कमलकिशोरजी नागर ने जयन्तसेन धाम में दर्शन-वन्दन कर आशीर्वाद लिया । उन्होंने कुशलक्षेम पूछी। यहां लोकसन्तश्री ने साहित्य भेंटकर स्वरचित कविता-गीत सुनाया । चातुर्मास आयोजक एवं राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने सन्तश्री का शाल, श्रीफल एवं गुरुदेव की प्रतिमा भेंटकर बहुमान किया । यहां लोकसन्तश्री ने कहा कि पं. कमल किशोरजी नागर की कथा सुनकर लोगों का हृदय कमल की तरह खिलकर प्रफुल्लित हो जाए । आपकी कथा लोगों की थकान उतारकर उनमें ऊर्जा का संचार करती है । सन्तश्री पं. नागरजी ने कहा कि अकेले में सन्तों की साधना होती है, जबकि व्यक्ति ईश्वर की सर्वर्त उपस्थिति को भूलकर अपराध करने लगता है । यदि वह ईश्वर को साक्षी मानकर प्रत्येक कार्य करे तो उससे कोई अपराध ही नहीं होगा । उन्होंने कहा कि हमें सन्तों के शरीर के नहीं, उनकी वृत्ति अर्थात तप-ध्यान, साधना आदि के दर्शन करना चाहिए । इसी से शक्ति और भक्ति बढ़ती है। आपने कहा कि बेटा-पिता, शिष्य-गुरु और भक्त को भगवान जैसा होना चाहिए । यहां लोकसन्तश्री ने पं. कमलकिशोरजी नागर के प्रसिद्ध भजन ‘वन्दन है गुरुदेव चरण में वन्दन है’ की पंक्तियां जैसे ही सुनाई, सन्तश्री स्वयं को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी भजन को स्वर दिए ।
चातुर्मास आयोजक श्री काश्यप ने जयन्तसेन धाम का सन्तश्री को अवलोकन करवाते हुए आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। सन्तश्री ने चेतन्य काश्यप परिवार द्वारा लोकसन्तश्री के ऐतिहासिक चातुर्मास की अनुमोदना करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ा कार्य किया है। इस मौके पर मातुश्री श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निर्मल कटारिया, धीरज बरमेचा, सुशील फरब्दा व विनोद बम (बडनगर) आदि उपस्थित थे।
श्री काश्यप का बहुमान -
लोकसन्तश्री के दर्शन-वन्दन कर चातुर्मास आयोजक एवं राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप का ऐतिहासिक चातुर्मास के लिए इस्लामिया हिन्द कमेटी द्वारा संस्थाध्यक्ष इक्का बैलूत के नेतृत्व में पार्षद नजमा बैलूत, रशीद मंसूरी, अनीस अलीगढ़ी, साजिद कुरैशी, मोहम्मद जहूर, जाकिर भाई, सलीम टेलर, रईस अहमद मंसूरी आदि, श्रीराम नवयुवक मण्डल द्वारा संरक्षक बजरंग पुरोहित, अध्यक्ष पप्पु पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, नवीन व्यास, शैलेन्द्र डागा, प्रहलाद पटेल, सचिन तिवारी, आदि, म.प्र. केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसो. द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गौतमचन्द्र धींग व रतलाम संघ अध्यक्ष जय छजलानी, प्रकाश जागीरदार, प्रकाश चौरडिया, विजय नवलक्खा, प्रकाश लोढ़ा, सिराज पाथरिया, प्रवीण गुप्ता, विजय माहेश्वरी, दीपक डोसी, चन्द्रप्रकाश जैन, दिनेश बरमेचा, पारस जैन, राकेश कोचट्टा, विनोद भावसार, नीरज बरमेचा, हिम्मतसिंह बेड, अली मोहम्मद, संजय जैन, महेश अग्रवाल, एल्डरमेन तारा सोनी के नेतृत्व में महिला मण्डल की सदस्याओं पार्वती सोनी, साविर्ती सोनी, सुशीला सोनी, कमला सोनी, शिल्पा सोनी, किरण सोनी, निर्मला सोनी, शारदा सोनी, अल्पना सोनी, कृष्णा और संगीता सोनी आदि द्वारा श्री काश्यप एवं श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप तथा गढक़ैलाश सेवा समिति के अशोक चौटाला, संजय दवे, सतीश राठौड़, कैलाश राठौड, कैलाश झालानी, गजेन्द्र लालन व पदाधिकारियों ने बहुमान किया।ब्रजेश बोहरा नागदा

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...