Skip to main content

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के साथ ही कई अहम वादों से पलटे ट्रंप

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति चुनाव में जीतने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के सुर भी बदलते नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने हिलेरी को जेल भेजने सहित कई अहम मुद्दों पर यू-टर्न लेने के संकेत दिए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजने का वादा किया था। साथ ही जलवायु परिवर्तन व ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाया था। ट्रंप ने कहा था कि ग्लोबल वॉर्मिंग महज अमेरिका के उत्पादन क्षेत्र पर प्रभाव डालकर उसे बाजार से बाहर करने की साजिश है।

लेकिन, मंगलवार को ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान इन वादों से यू-टर्न लेने के संकेत दिए है। हिलरी पर अभियोग चलाने की बात से इस तरह पीछे हटना काफी अहम माना जा रहा है। यह वादा उनके पूरे चुनावी अभियान के सबसे बड़े मुद्दों में से एक था। क्लिंटन जब सेक्रेटरी ऑफ स्टेट थीं, उस दौरान निजी ईमेल सर्वर इस्तेमाल करने के इस मामले ने अमेरिकी चुनाव के दौरान काफी तूल पकड़ा। हिलरी खुद भी मानती हैं कि उनके चुनाव हारने के पीछे सबसे बड़ी भूमिका इसी मुद्दे ने निभाई। राष्ट्रपति बनने के बाद अपने कारोबार से दूरी बनाने में अपरंपरागत रवैया अपनाने की बात हो या फिर शासन चलाने और मीडिया के साथ रिश्तों को लेकर अपने परिवार से सलाह लेने की बात हो, ट्रंप ने अपना पक्ष बदलने का इशारा किया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वह कई चीजों को लेकर अतिवादी रवैया अपनाने के मंशा नहीं रखते हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने वादा किया था कि वह एक विशेष वकील नियुक्त कर हिलरी क्लिंटन द्वारा कथित तौर पर किए गए ईमेल स्कैंडल की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि मैं क्लिंटन परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता हूं। मैं ऐसा सच में नहीं करना चाहता। वह बहुत मुश्किलों से गुजरी हैं और कई तरह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी है। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा, मैं इसे काफी करीबी से समझने की कोशिश कर रहा हूं।

चुनाव से पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जलवायु संधि से अमेरिका को बाहर निकालने की बात कही थी। अब इंटरव्यू में उन्होंने अपना यह वादा दोहराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, इस मुद्दे के प्रति मेरे दिमाग में कोई पूर्वाग्रह नहीं है। साफ पानी और साफ हवा बेहद जरूरी हैं। ये जवाब ट्रंप द्वारा पहले कही गई बातों से बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने ग्लोबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज को चीन द्वारा गढ़ा गया झूठ बताया था। साथ ही, ट्रंप ने ग्लोबल वॉर्मिंग को सीमित करने की दिशा में हुए अहम पैरिस समझोते को रद्द करने की भी बात कही थी।

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।