Skip to main content

*सरसी में लोकसन्तश्री की निश्रा में धूमधाम से हुई श्री कुंथुनाथ जिनालय की प्रतिष्ठा*



सरसी नगर_में शनिवार सुबह शुभ मुहूर्त में बैण्डबाजों, ढोल और शहनाई की गूंज के बीच हजारों पुण्यशालियों की उपस्थिति में लोकसन्त, आचार्य, गच्छाधिपति श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में श्री कुंथुनाथ जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिनालय में श्री कुंथुनाथ परमात्मा के साथ गणधर गौतमस्वामी एवं श्री राजेन्द्र सूरि बिम्ब की प्रतिष्ठा हुई । लोकसन्तश्री ने इस मौके पर कहा कि प्रभु प्रतिष्ठा ने सरसी की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है । पिछले 30 वर्षों की प्यास को बुझाने वाली यह प्रतिष्ठा सभी को सुख-शांति एवं प्रसन्नता प्रदान करने वाली होगी।
लोकसन्तश्री ने प्रतिष्ठा पश्चात आशीर्वचन में कहा कि वर्षा होते ही किसान का श्रम, परिणाम आते ही विद्यार्थी का श्रम और स्वस्थ होते ही डॉक्टर का श्रम सार्थक होता है, ऐसे ही परमात्मा की प्रतिष्ठा होते ही हमारे हृदय के भाव का श्रम सार्थक हो जाता है। वर्षों की कामना पूर्णता से परिणमित हो जाती है। साथ ही पानी से जैसे प्यास और भोजन से भूख मिटती है, वैसे ही प्रभु प्रतिष्ठा के साथ अन्तर्मन की अभिलाषारुपी प्यास मिट जाती है। प्रभु के प्रति हमारी निष्ठा ही प्रतिष्ठा के रुप में हमारी भावनाओं को फल देती है। इस प्रतिष्ठा महोत्सव से सरसी गौरवशाली क्षेत्र बन गया है। ग्राम की कीर्ति दूर-दूर तक फैलेगी।
धर्मसभा को आलोट विधायक जितेन्द्र गेहलोत, जावरा नपा अध्यक्ष अनिल दसेडा ने भी संबोधित किया। लोकसन्तश्री को काम्बली ओढ़ाने का लाभ डांगी परिवार ने लिया । प्रारम्भ में सरसी जैन श्रीसंघ द्वारा प्रतिष्ठा महोत्सव में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। श्रीसंघ द्वारा नगर चौरासी का आयोजन भी किया गया।
सरसी की भक्ति में दम - मुनिराजश्री
मुनिराजश्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि सरसी गांव दिखने में बहुत छोटा है, लेकिन प्रतिष्ठा करके श्रीसंघ ने यह साबित कर दिया है कि वह दिखने में भले ही कम है, लेकिन उसकी भक्ति में बड़ा दम है । इसी कारण इतना बड़ा कार्य करने में सब सफल हुए हैं। गुरुकृपा से बड़े से बड़े कार्य सहज हो जाते हैं । उन्होंने कहा कि किसी वस्तु या व्यक्ति का कद और रंग देखकर उसका, शक्ति का मापदण्ड नहीं हो सकता । माप और मूल्यांकन में बहुत अन्तर होता है। भगवान नेमिनाथ, कृष्ण, अनुपमादेवी का वर्ण काला था, फिर भी वे गुणवान थे। कस्तुरी भी काली होती है, लेकिन बहुत कीमती होती है। यही बात ग्राम सरसी पर भी लागू हो रही है। *सरसी नगर से ब्रजेश बोहरा नागदा

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...