Skip to main content

साहित्य कला मंच द्वारा विख्यात कवि व मंच सम्राट श्री युगराजजी जैन ‘निराला’ पुरस्कार से सम्मानित



मुंबई/गोडवाड ज्योती: मुंबई की कला को समर्पित प्रतिष्ठित धार्मिक-सामाजिक संस्था साहित्य कला मंच द्वारा ११ दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव संस्थाध्यक्ष एड. सुशील न्यास की अध्यक्षता, महामंत्री गोपीनाथ मिश्रा के निर्देशन, समाजसेवी प्रवीण अग्रवाल के संयोजन, कार्याध्यक्ष पवन खेतान एवं पवन कुमार के सान्निध्य, वृदावन निवासी लेखराज शर्मा व उनकी मंडली के संचालन में रावण के पुतले का दहन एवं रामराज्य की आकर्षक झांकी के साथ आजाद मैदान में यादगार रूप से संपन्न हुआ। यह ३७ वाँ रामलीला महोत्सव अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन प्रेरणा स्रोत एवं अग्रदूत की उपाधी से अलंकृत उदेश अग्रवाल के संयोजन, काव्य सारथी युगराज जैन के संचालन, संस्था के चेअरमैन देवकीनंदन बूबना की प्रेरणा एवं कविवृंदों-कवियत्री के काव्य पाठ और दर्शकों व काव्यप्रेमी श्रोताओं की तालियों से यादगार बन गया। कवि सम्मेलन का उद्धाटन उद्योपति वं समाजसेवी विश्वनाथ भरतिया ने फीता काटकर, समाजसेवी एवं बिल्डर लक्ष्मीनारायण अग्रवाल (मन्नू सेठ) ने दीप प्रज्वलित कर तथा समाजसेवी एवं बृजमंडल मुम्बई के ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल ने मां सरस्वती को मल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनिल आर. अग्रवाल एवं भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के सानिध्य में अतिथि विशेष दीपक बूबना ने स्मारिका का विमोचन किया। प्रतिवर्ष दिये जाने वाला स्व. रामगोपाल शर्मा (शेर-ए-शेखावटी) द्वारा प्रारंभ किया गया ‘निराला’ पुरस्कार इस वर्ष विख्यात कविवर व मंच सम्राट श्री युगराजजी जैन को उद्योगपति रमन अग्रवाल, अमरीशचंद अग्रवाल, विधायक राज के. पुरोहित, एड. अशोक सारवगी, की उपस्थिति में ससम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर महेश वोरा, जगदीश गुप्ता, गोपालदास गोयल, बृजमोहन अग्रवाल, भगवती आर. अग्रवाल आदि उपस्थित थे। इस आयोजन को मुख्य रूप से समाजसेवी एवं उद्योगपति काशीनाथ गाडिया, किशोर प्रवेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मदनलाल धानुका, नवनीत शांतिकुमार सोयलका, आत्माराम सिंघानिया का सहयोग रहा। विनय मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कवि सम्मेलन के मुख्य आकर्षण में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रानी चटर्जी व अन्य फिल्म स्टार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा प्रदान की।

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...