गांवों में 500 व 1000 रूपये नोट नहीं लेने से परेशान व नोटों के बंद होने से सियाणा स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की शाखा में रूपयों को जमा करवाने को लेकर शनिवार को बैंक के बाहर उपभोक्ताओं की कतार सवेरे सात बजे से लगनी शुरू हुई जो देर शाम तक चली।
वहीं उपभोक्ताओं की भीड बैंक के बाहर दोनों और करीब सौ-सौ मीटर पुरूष व महिलाओं की अलग-अलग कतार लगी भीड को नियंत्रण करने के लिए सियाणा पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक मनोहर मीना, कांस्टेबल योगेन्द्र गुर्जर, राजेन्द्र मीना, महेन्द्रसिंह मय जाप्ता तैनात रहा। वहीं पांच सौ व हजार के नोटों को लेकर बाजार में नहीं लेने से नाकारा साबित हुआ।
एटीएम पर जडा हैं ताला
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की शाखा सियाणा की ओर से मुख्य बाजार में लगाएं गए एटीएम मेसे रूपयों को 9 नवम्बर को रूपयों को निकाल दिया मगर उसके बाद एटीएम में रूपये नहीं डालकर एटीएम के प्रवेश द्वार पर ताला जड देने के बाद 11 नवम्बर को एटीएम खोलने के आदेशों की खुल्ले आम अवेहलना हो रही हैं।

Comments
Post a Comment