Skip to main content

500 और 1000 रुपए के 18 बिलियन नोटों का आरबीआई यह इस्तेमाल करेगा

नई दिल्ली: पुराने नोट देश के पेट्रोल पंपों और कुछ विशेष सरकारी संस्थानों में 15 दिसंबर तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं. साथ ही, दिसंबर माह के अंत तक इन्हें बैंकों में जमा करवाया जा सकता है. आप सोच रहे होंगे कि काले धन की धरपकड़ और भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को बैन किए 500 और 1000 रुपए के इन इकट्ठा हुए नोटों का आखिर किया क्या जाएगा?
विमुद्रीकरण के ऐलान के बाद से 18 बिलियन 500 और 1000 रुपए के नोट, जिनकी कीमत 14 लाख करोड़ रुपए है, चलन से बाहर होने के बाद एकत्र हो चुके हैं. सरकारी सूत्रों का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, प्रिंटिंग प्रेस और करंसी इश्यू करने वाले के पास इन नोटों के रूप में अब महज कागज हो चुके नोटों का ढेर लग चुका है और इसका इस्तेमाल रिसाइक्लिंग के लिए किया जाएगा.
आरबीआई की कई शाखाओं में इन नोटों के छोटे-छोटे टुकड़े किए जा रहे हैं. बैंक पुराने नोटों के बंडलों के ढेर इन शाखाओं में भेजेंगे और वहां इन्हें छोटी-छोटी पट्टियों के रूप में रीसाइकल कर दिया जाएगा. इनमें से ज्यादातर नोटों की लुगदी बनाकर, कंप्रेस करके ईंटनुमा शक्ल दे दी जाएगी. इनका इस्तेमाल ऑफिस स्टेशनरी जैसे कि कैलेंडर, पेपर वेट, फाइलें और बोर्ड बनाने में भी किया जाएगा.
केंद्रीय बैंक के लिए भी यह नोटों का निपटाने का अपेक्षाकृत नया तरीका है. 2001 तक पुराने या रद्द हो चुके करेंसी नोटों को जला दिया जाता था. हालांकि बाद में ज्यादा केंद्रीय बैंक गंदे हो चुके नोटों का इस्तेमाल ईंटनुमा गठ्ठर बनाने में करते हैं. नोटों को काट-काटकर इन्हें कंप्रेस कर दिया जाता है और इन्हें कठोर रूप दे दिया जाता है. वैसे तो ये किसी भी साइज़ के बनाए जा सकते हैं लेकिन आम तौर पर इन्हें बेलनाकार (सिलेंडर जैसे) आकार में ढाला जाता है. कई बार ये विशाल ईंटनुमा आकार काफी बड़े भी हो जाते हैं और इनका वजन 600 किग्रा प्रति क्यूबिक मीटर तक हो सकता है.
2012 में, नोटों की इन ईंटों का इस्तेमाल हंगरी में ईंधन के रूप में किया गया था. हंगरी में गरीब लोगों को कड़कड़ाती सर्दी से बचाने के लिए उन्हें तापने के लिए ये ईंटें मुहैया करवाई गई थीं.
सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी की नोट बैन संबंधी घोषणा से काफी पहले ही आरबीआई ने इन पुराने को 'डील' करने की तैयारी शुरू कर दी थी. केरल के कन्नूर स्थित एक प्लाइवुड कंपनी को इससे जुड़े पायलट प्रोजेक्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. इस कंपनी को कुछ विशाल बैगों में भरकर 500 और 1000 रुपए के नोट लुगदी बनाने के लिए भेजे गए हैं.
इस कंपनी ने अब आरबीआई से करार भी कर लिया है जिसके तहत वह 40 टन कटे-छटे नोटों को प्रति टन 250 रुपए के रेट पर प्रोसेस करेगी. इन नोटों का लकड़ी के महीन चकत्तों के साथ मिश्रित किया जाएगा और फिर इन्हें भारी प्रेस के नीचे से गुजारा जाएगा.
नोटों की इन ईंटों को मोटे तौर पर उद्योगों को टेंडर निकालकर बेचा जाएगा. ये ईंटे प्रति किलो 5 रुपए से 6 रुपए की पड़ेंगी. वैसे बता दें कि आरबीआई गंदे या सड़गल चुके नोटों की सफाई नियमित रूप करता रहता है. केंद्रीय बैंक जांच पड़ताल के बाद इन नोटों की कांट-छांट करता है और जो नोट इस्तेमाल के योग्य नहीं रह जाते, उन्हें करेंसी वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग सिस्टम या सीवीपीएस के तहत डिस्पोज़ कर दिया जाता है. बता दें कि हर महीने हजारों करोड़ करेंसी नोट चलन से बाहर हो जाते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...