Skip to main content

हर जिले में बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय के लिए 50 लाख का प्रावधान - श्री काश्यप लोकसन्तश्री की निश्रा में हुआ भवन के द्वितीय खण्ड का लोकार्पण

रतलाम 7 नवम्बर 16। लोकसन्त, आचार्य, गच्छाधिपति श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में सोमवार को जनचेतना परिषद् द्वारा संचालित बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय भवन के द्वितीय खण्ड का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप थे। उन्होंने भवन लोकार्पण के बाद घोषणा की कि योजना आयोग प्रदेश के हर जिले में बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय के लिए 50 लाख रुपए का प्रावधान करेगा ।
रतलाम के बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय में द्वितीय खण्ड का निर्माण श्री काश्यप द्वारा प्रदत्त विधायक निधि के 14 लाख 50 हजार रुपए से नगर पालिक निगम द्वारा किया गया है। लोकार्पण समारोह में महापौर डॉ. सुनीता यार्दे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित विशेष रुप से उपस्थित रहे। लोकसन्तश्री के समक्ष प्रारम्भ में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया लोकसन्तश्री का चित्र एवं ग्रिटिंग कार्ड भी भेंट किए गए। जनचेतना परिषद् पदाधिकारियों ने राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक श्री काश्यप का शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया।
लोकसन्तश्री ने आशीर्वचन में कहा कि बधिर एवं मूक जीवन पूर्व जन्म के कारण मिला है। इससे हताश हुए बिना सदैव आगे बढ़ें । उन्होंने कई विद्यालयों में बधिर एवं मूक विद्यार्थियों को अपनी भाव भाषा से पढ़ते देखा है । कई विद्यार्थियों ने एकाग्रता एवं समर्पण से मेहनत कर ऊंचाईयां प्राप्त की हैं। रतलाम के बधिर एवं मूक विद्यालय को उन्नत करने में विधायक श्री काश्यप का योगदान अनुमोदनीय है। इससे पूर्व जनचेतना परिषद् के अध्यक्ष एम.एल. दुबे ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि 25 वर्ष पूर्व आज ही के दिन बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय की स्थापना की गई थी । स्थापना दिवस पर लोकसन्तश्री का बच्चों को आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्री दुबे, संस्था सहसचिव गुस्ताद अंकलेसरिया, उपाध्यक्ष डॉ. लीला जोशी आदि ने किया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रधानाध्यापक सतीश तिवारी ने किया । कोषाध्यक्ष विनय मोघे, सहकोषाध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, भाजपा पदाधिकारी व पार्षदगण उपस्थित थे।
जगह-जगह गहूली कर की वन्दना -
लोकसन्तश्री सोमवार को मुनिमण्डल एवं साध्वीवृन्द के साथ जयन्तसेन धाम में चल समारोह के रुप में शहर में आए। शहरवासियों ने पलक-पावडे बिछाकर उनकी अगवानी की। जगह-जगह गहूली कर लोकसन्तश्री की वन्दना कर आशीर्वाद लिया गया। चल समारोह सागोद रोड से राजेन्द्र नगर, हाट रोड, शहर सराय, न्यू रोड, दो बत्ती, गीता मंदिर, बस स्टैण्ड होते हुए अहिंसा ग्राम पहुंचा। अहिंसा ग्राम से फव्वारा चौक, टीआईटी रोड, बैंक कालोनी, पोलोग्राउण्ड, दो बत्ती चौराहा, पावर हाऊस रोड, राजस्व कालोनी होते हुए काटजू नगर स्थित श्री मृदुल पाश्र्वनाथ धाम पहुंचा । मार्ग में लोकसन्तश्री बडा रामद्वारा में गए और महंत श्री गोपालदासजी महाराज से मिले । उन्होंने भ्रमण के दौरान रतलाम श्रीसंघ के कई सदस्यों, जनप्रतिनिधियों व राजनेताओं के परिवारों को भी आशीर्वाद प्रदान किया । गुरुभक्तों ने मार्ग में गहूली कर अगवानी की तथा दर्शन-वन्दन का लाभ लिया।
ब्रजेश बोहरा नागदा

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...