Skip to main content

मुंबई में सोने का भाव 42 हजार के पार

मुंबई । काला धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े फैसले और ५०० और १००० के पुराने नोट बंद करने के बाद सर्राफा बाजार में बुधवार शाम तक सोने के दाम ३४ हजार से बढ़कर ४२ हजार रुपये तोले तक पहुंचने की खबर है। वहीं सूत्रों की मानें तो काला बाजार में सोने की कीमत डेढ़ लाख रुपये तोला पहुंच गई है। दरअसल आभूषणों की दुकानों पर मौजूद रहे कुछ लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार मध्यरात्रि से ५०० और १००० रुपये के नोटों को कानूनन अमान्य करने की घोषणा के बाद बड़ी तादाद में लोग इस मूल्य के नोट लेकर जेवरात की स्थानीय दुकानों पर पहुंचे और इस मुद्रा को खपाने के लिये स्वर्णाभूषणों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
वहीं सर्राफा बाजार से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि, ५००-१००० के पुराने नोट बंद होने की सूचना मिलते ही काला धन रखने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, वे अपने करोड़ों रुपये गोल्ड में बदलने की जुगत में लगे हैं, यही वजह है कि ब्लैक मार्केट में सोना के बड़े सौदे डेढ़ लाख रुपये तोला के हिसाब से हो रहे हैं। मगर कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता ये खबरें गलत हैं। दूसरी ओर बाजार के गलियारों में ऐसी खबरें सुबह से चल रही हैं कि ५०० का नोट १०० में चल रहा है, इसलिए ब्लैक मार्केट में सोने की कीमत डेढ़ लाख रुपये तोला पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम तक कालाधन से सोने की करो़ड़ों की डील हो चुकी है, जो अगले कुछ दिनों तक चलती रहेगी

Comments