कई सालों बाद यह एक सपना सा ही लगता है| केन्द्र की मोदी
सरकार ने जहां एक तरफ डीजल की कीमतों को बाजार के हवाले करते हुए उसकी कीमतों में
तीन रूपये से अधिक की कमी की गई है, वहीं घरेलू गैस
की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। साथ ही डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना को जारी
रखने का फैसला करते हुए अहमदाबाद में दस हजार करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली
मेट्रो रेल परियोजना की दो लाइनों को भी मंजूरी दे दी गई।
हालांकि सरकार ने यह भी साफ किया है कि ये बढ़ी कीमतें ठेकेदार (रिलायंस)
को तब तक नही दी जाएंगी जब तक कि वह उत्पादन नही बढ़ाता है और घाटे को पूरा नही
करता है। यदि सरकार इसी प्रकार से आम जनता के हित के लिए कार्य करती रही तो अच्छे
दिनों का आना निश्चित है|
Comments
Post a Comment