Skip to main content

पार्लियामेंट एनेक्सी में वीरचन्द राघवजी गांधी के 150वीं जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘गांधी बिफोर गांधी’ की प्रस्तुति



नई दिल्ली: ‘श्री आत्मवल्लभ जैन स्मारक शिक्षण निधि’ के तत्वावधान तथा जैन संत गणिवर्य श्री

राजेन्द्र विजयजी के सान्निध्य में नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट एनेक्सी के बालयोगी सभागार में

वीरचन्द राघवजी गांधी के 150वीं जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ.

बिपिन दोशी द्वारा लिखित उनके जीवन वृत्तांत पर आधारित नाटक एवं दृश्य प्रस्तुति ‘गांधी बिफोर

गांधी’ की प्रस्तुति की गयी| इस अवसर पर केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय राज्यमंत्री

मनसुख डी वासवा, सांसद रामसिंह राठवा, सांसद दिलीप गांधी और सांसद चिराग पासवान मौजूद थे|

इस समारोह में ‘गांधी बिफोर गांधी’ पुस्तक के हिंदी संस्करण का लोकार्पण केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री

रविशंकर प्रसाद एवं मंच पर उपस्थित केन्द्रीय राज्य मंत्री मनसुख डी वासवा, सांसद रामसिंह राठवा,

सांसद दिलीप गांधी, सांसद चिराग पासवान सहित जैन समुदाय के गणमान्य लोगों द्वारा किया

गया| इसके अलावा राघवजी गांधी के चयनित भाषणों की एक डीवीडी का भी विमोचन किया गया|

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भारत सरकार के केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर

प्रसाद ने कहा, ‘ जैन समुदाय द्वारा वीरचंद राघवजी का सम्मान भारत का सम्मान है| वीरचंद

राघवजी, विवेकानंदजी एवं धर्मपालजी ने 1893 में आयोजित शिकागो के धर्म संसद में सद्भाव और

सहिष्णुता का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया| वीरचंद गांधी का नाम समाज पटल पर खुलकर आए, इस

दिशा में हमारी सरकार विविध माध्यमों से प्रयास करेगी|’

गौरतलब है कि वीरचन्द राघव जी गांधी ने अमेरिका के शिकागो में जैन धर्म की तरफ से भारत का

प्रतिनिधित्व किया था| उसके बाद उनके भाषणों से प्रभावित होकर अमेरिका में सैकड़ों लोग अनुयायी

बन गये और लगभग 543 भाषण हुए| पंचशील जैसे सिद्धांतों पर राघवजी ने उसी दौरान अपना

पक्ष रख दिया था जिस पर आगे चलकर नीति-निर्माताओं ने काम किया|

Comments