Skip to main content

मातृह्रदया साध्वीश्री कोमललताश्रीजी म.सा. की गुणानुवाद सभा संपन्न


मुंबई/गोडवाड ज्योती:.पु. गच्छाधिपति राष्ट्रसंत जैनाचार्य श्रीमद विजय जयंतसेन सुरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्तीनी मातृह्र्दया .पु. साध्वीश्री कोमललताश्रीजी म.सा. का दिनांक 16/10/2015 को राजेंद्रसुरी जैन ज्ञान मंदिर-खेतवाडी में नवकार स्मरण करते हुये समाधीपुर्वक देवलोकगमन हो गया, जिसकी गुणानुवाद सभा का आयोजन प.पु. मुनिश्री वैभवरत्न विजयजी म.सा., मुनिश्री चंद्रयशविजयजी म.सा., साध्वीश्री शासनलताश्रीजी.., साध्वीश्री अनेकांतलताश्रीजी.सा. आदि ठाणा की निश्रा में अयोजित की गयी| मुनिश्री वैभवरत्नविजयजी ने कहा कि पुण्यशाली आत्मा ने सारे सुयोग प्राप्तकर समाधिमरण को प्राप्त किया| मुनिश्री चंद्र्यशविजयजी म.सा. ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि अपने गच्छ समुदाय में वह प्रवर्तिनी पद पर न होते हुए भी उनके समान थी| उनकी सरलता ह्रदय को छूने वाली थी| साध्वीश्री अनेकांतलताश्रीजी ने उनकी अप्रमत्त दिनचर्या का वर्णन करते हुए कई प्रसंग बताये| साथ ही आचार्यश्री जयंतसेन सुरिश्वरजी म.सा., आचार्यश्री   प्रद्मुम्नविमल सूरीश्वरजी म.सा., आचार्यश्री जयानंद सूरीश्वरजी म.सा., मुनिश्री जयरत्न विजयजी म.सा., मुनिश्री ऋषभचंद विजयजी म.सा. आदि साधु-साध्वीजी भगवन्तो के संवेदना पत्र प्राप्त हुए, जो सभा में पढ़कर सुनाये गए|
                                     इस गुणानुवाद सभा में श्री रमेशजी धरु, श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, श्रीमती मंजूजी लोढ़ा, श्री जे.के. संघवी, श्री चम्पकलालजी मोरखिया, श्री मुकेशजी वर्धन आदि ने श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए गुणानुवाद किया| सभा श्री सेवंतीजी मोरखिया, श्री कोलचंदजी मेहता, श्री घेवरचंदजी सेठ, श्री सुरेशजी बाफना, श्री कुंदनमलजी मास्टर, श्री कीर्तिजी पारीख, श्री शांतिजी दैयप, श्री नवीनजी बलु, श्री जयेशजी देसाई, श्री ललितजी अदाणी, श्री प्रवीणजी वोरा, श्री पृथ्वीराजजी कावेडी, श्री मफतजी-नैनवा, श्री सांकलचंदजी संघवी (संघवी ग्रुप), श्री मांगीलालजी, श्री कांतिलालजी-पाथेडी, श्री शेषमलजी-दाधाल आदि कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे|
जीवन  सौरभ: जन्म नाम: ज्योतिबेन, पिता: सांकलचंदजी खिवेंसरा, माता: सुनिदेवी, जन्मस्थान: सांथू (जि.जालोर) राजस्थान, दीक्षा: वि.सं.2024, जेष्ठ सुदि 2-सांथू,, दीक्षा गुरु: आचार्य देवेश श्रीमद विजय विद्याचंद्र सूरीश्वरजी म.सा., गुरुणीजी: साध्वीश्री लावण्यश्रीजी म.सा., बड़ी दीक्षा: ज्येष्ठ सुद 15(संवत 2026) सियाणा, दीक्षा पर्याय: 48वर्ष, कालधर्म: 16 अक्टूबर 2015, विहार भूमि: राजस्थान, .प्र., तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र 

Comments

Popular posts from this blog

नाडोल में विराजमान है आशाओं को पूर्ण करने वाली कुलदेवी आशापुरा माता

राजस्थान के पाली जिले में नाडोल के शासक परम प्रतापी  महाराजा राव लाखणसीजी चौहान द्वारा स्थापित श्री आशापुरा  माताजी का पवित्र भव्य तीर्थस्थल है|  कई विशाल पौराणिक मंदिरो और ऐतिहासिक विशाल बावडियों और परकोटों की धरोहर को अपनी ओर समेटे देवनगर नाडोल इन बड़े-बड़े विशाल मंदिरो के कारण अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है| इतिहास: नाडोल शहर का नगर रक्षक लक्ष्मण हमेशा की तरह अपनी नियमित गश्त पर था। परिक्रमा करते-करते प्यास बुझाने हेतु नगर के बाहर समीप ही बहने वाली भारमली नदी के तट पर जा पहुंचा। पानी पीने के बाद नदी किनारे बसी चरवाहों की बस्ती पर जैसे ही लक्ष्मण ने अपनी सतर्क नजर डाली, एक झोंपड़ी पर हीरों के चमकते प्रकाश ने आकर्षित किया। वह तुरंत झोंपड़ी के पास पहुंचा और वहां रह रहे चरवाहे को बुलाकर प्रकाशित हीरों का राज पूछा। चरवाहा भी प्रकाश देखकर अचंभित हुआ। वस्त्र में हीरे चिपके देख चरवाहे के आश्चर्य की सीमा नही रही, उसे समझ ही नही आया कि जिस वस्त्र को उसने झोपड़ी पर डाला था, उस पर तो जौ के दाने चिपके थे। लक्ष्मण द्वारा पूछने पर चरवाहे ने बताया कि वह पहाड़ी ...

शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा धाम में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोतरा / गोडवाड ज्योती: नवरात्रि शुभारंभ के शुभ अवसर पर बालोतरा उपखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नागणेची माता मंदिर-नागाणा के प्रांगण में विधि-विधान के साथ अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की गयी तथा नव दिवसीय महापूजन का आयोजन किया गया| उल्लेखनीय है कि अखिल राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेची माता के दर्शनों के लिए यूँ तो वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है किन्तु नवरात्रि में यहाँ की रौनक निराली ही होती है| नागाणा धाम के ट्रस्टी उम्मेदसिंह अराबा ने बताया कि प्रकांड ब्राह्मणों के मुखारविंद से मंत्रोच्चार कर घट स्थापना तथा महाआरती में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया| शक्ति पीठ पर सम्पूर्ण भारत भर से आये माता के भक्तों ने पूजा- अर्चना की। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयी थी। साथ ही मन्दिर के तीर्थ परिसर के बाहर लगे मेले और सजे हाट बाजार में भी बड़ी तादाद में खरीदारी का लुफ्त उठाया।

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा ने 95वां स्थापना दिवस मनाया   रानी/ गोडवाड ज्योती: श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा का 95वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बदामिया पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी ,  जिसमें सरस्वती वंदना ,  गुरु वल्लभ स्तुति के साथ गुरु विजय वल्लभ की जीवनी पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव रमेश आर जैन ने बताया कि 1927 में जैन आचार्य गुरु विजय वल्लभ ने  गोडवाड़ क्षेत्र में इस शिक्षण संस्था की नींव डाली ,  जिसकी बदौलत आज पूरा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष मुकेश भंडारी एवं सह सचिव विजय सुराणा ने बताया कि सात विद्यार्थियों से आरम्भ हुए इस विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभाओ ने देश-विदेश में व्यापार एवं अन्य सेवाओ में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कोठारी ,  प्राचार्य सचेन्द्र बोहरा ,  प्रधानाचार्य अमिता गांधी ने विद्यार्थियों से गुरु...