रानी/गोडवाड ज्योती: नारी शिक्षा को
प्रोत्साहित करती राजस्थान के गोडवाड़ क्षेत्र की मरुधर महिला शिक्षण
संघ द्वारा संचालित मरुधर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लीलादेवी पारसमल संचेती कन्या
महाविद्यालय तथा अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय का 58वा वार्षिकोत्सव का आयोजन
किया गया, जिसमे विद्यालय की छात्राओ में छुपे नृत्य, नाटिका आदि के सांस्कृतिक हुनर
को एक विस्तृत मंच प्रदान किया| सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ छात्राओं द्वारा
गणेश वंदना कर किया गया| इस वार्षिकोत्सव समारोह में जोधपुर हाईकोर्ट
के न्यायाधिपति डॉ. श्री विनीत कोठारी, समारोह अध्यक्ष सेलो
ग्रुप के चेयरमैन श्रीमान घिसुलालजी बदामिया सहित श्री हरीशजी सुराणा, श्री जयंतजी जैन, श्री रतनचंदजी ओसवाल, श्री भरतजी परमार, श्री पोपटलालजी सुंदेशा, श्री फतेहचंदजी राणावत, श्री उत्तमजी जैन, श्री माणिकलालजी शाह, श्री कैलाशजी कावेडि़या, श्री मुकेशजी भंडारी आदि उपस्थित थे|
समारोह में मुख्य अतिथियो द्वारा जीवन
में शिक्षा की महत्वपुर्णता और नारी शिक्षा को बढावा देने हेतु मार्गदर्शन करता
वक्तव्य दिया गया तथा उनके कर-कमलो से लीलादेवी पारसमल संचेती कन्या महाविद्यालय, मरुधर बालिका उच्च
माध्यमिक विद्यालय तथा लीला देवी पारसमल संचेती अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय की
प्रतिभावान छात्राओं
को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था निर्देशक
डॉ. नारायणसिंह ने आभार जताया।
Comments
Post a Comment